फोटो गैलरी

Hindi Newsहुसैनाबाद शहरी क्षेत्र में जलापूर्ति बंद होने से बढ़ी लोगों की परेशानी

हुसैनाबाद शहरी क्षेत्र में जलापूर्ति बंद होने से बढ़ी लोगों की परेशानी

पलामू के हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र में देवरी सोन नदी से होने वाली जलापूर्ति बंद हो गई। पानी की आपूर्ति बंद होने से लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है। इससे करीब 10 हजार की आबादी प्रभावित है। पाइप और...

हुसैनाबाद शहरी क्षेत्र में जलापूर्ति बंद होने से बढ़ी लोगों की परेशानी
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 19 Oct 2016 06:10 PM
ऐप पर पढ़ें

पलामू के हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र में देवरी सोन नदी से होने वाली जलापूर्ति बंद हो गई। पानी की आपूर्ति बंद होने से लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है। इससे करीब 10 हजार की आबादी प्रभावित है। पाइप और पंखी में बालू जाम होने के कारण पंप हाउस से पानी की आपूर्ति बंद होने की जानकारी दी गई है।

इस मामले में चार दिन पूर्व ही हिन्दुस्तान अखबार ने पानी की अनियमित आपूर्ति से संबंधित खबर प्रकाशित किया था। एक माह से नियमित पानी की सप्लाई ठीक ढंग से नहीं की जा रही थी। बावजूद इसके नगर पंचायत व पेयजल व स्वच्छता विभाग गंभीरता से नहीं लिया। मोटर ऑपरेटर अशोक सिंह ने कहा कि कई बार परेशानी का जिक्र किया गया, परंतु किसी ने ध्यान नहीं दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें