फोटो गैलरी

Hindi Newsपलामू में विकास दूबे का शूटर हथियार के साथ गिरफ्तार

पलामू में विकास दूबे का शूटर हथियार के साथ गिरफ्तार

पलामू टाउन थाना कि पुलिस ने विकास दुबे गिरोह के कुख्यात शूटर राज कमल उर्फ अमित दुबे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक देशी पिस्टल, एक गोली, एक बाइक और एक मोबाइल जब्त किया है। डीएसपी...

पलामू में विकास दूबे का शूटर हथियार के साथ गिरफ्तार
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 30 Sep 2016 06:56 PM
ऐप पर पढ़ें

पलामू टाउन थाना कि पुलिस ने विकास दुबे गिरोह के कुख्यात शूटर राज कमल उर्फ अमित दुबे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक देशी पिस्टल, एक गोली, एक बाइक और एक मोबाइल जब्त किया है। डीएसपी प्रभात रंजन बरवार ने बताया कि पुलिस ने छहमुहान से राजकमल दुबे को गिरफ्तार किया है।

साथ ही बताया कि अमित की योजना दसहरा के दौरान एक अपराधिक गिरोह से जुड़े दो लोगो की हत्या करना था। डीएसपी ने बताया कि राजकमल जनवरी में संतोष दुबे और नन्हकू सिंह हत्याकांड का आरोपी है और शामिल रहा है। संतोष और नन्हकू डब्लू सिंह गिरोह से जुड़े हुए थे। डीएसपी ने बताया कि राजकमल ने पुलिस को बताया है कि संतोष दुबे की हत्या नावाबाजार प्रखंड के चनेया में पंचायत चुनाव में हुए विवाद के कारण हुई है। राजकमल के चाचा चुनाव लड़ रहे थे, जबकि संतोष दुबे दूसरे को सपोर्ट कर रहा। इस दौरान राजकमल के चाचा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जिसके बाद बेल लेने के वक्त संतोष ने राजकमल को धमकी दी थी। डीएसपी ने बताया कि संतोष दुबे की हत्या में टूटू दुबे, फोटू दुबे समेत अन्य अपराधी शामिल है। हत्या से पहले संतोष दुबे की दस दिनों तक रेकी की गई थी, जिसके बाद बीसफूटा पूल के पास गोली मार दी गई थी।

डब्लू गिरोह के सफाए के लिए विकास और सुजीत सिन्हा ने मिलाया हाथ

डीएसपी प्रभात रंजन बरवार और थाना प्रभारी संजय कुमार मालवीय ने बताया कि डब्लू सिंह गिरोह के सफाए के लिए विकास दुबे और सुजीत सिन्हा ने हाथ मिलाया है। दोनों गिरोह के छह सदस्यों ने रांची में बैठक कर हत्या की योजना तैयार की थी, जिसके बाद मई में नन्हकू सिंह की हत्या की गई थी। डीएसपी ने बताया कि राजकमल दुर्गापूजा के दौरान दो और की हत्या की योजना तैयार बनाई थी। उन्होंने बताया कि राजकमल के मोबाइल से सभी बड़े अपराधियों के ने नंबर मिले हैं, पुलिस राजकमल के मोबाइल नंबर का सीडीआर निकाल रही है। डीएसपी ने बताया कि राजकमल बाइक चलाने में माहिर है। वह कई बड़ी घटनाओं में बाइक चलाता था। अभियान में इंस्पेक्टर जेपी सिंह, टाउन थाना प्रभारी संजय कुमार मालवीय, एसआई प्रमोद कुमार, उपेन्द्र राय, इशरार अहमद समेत कई लोग मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें