फोटो गैलरी

Hindi Newsपरीक्षा कार्य में शामिल नहीं होंगे हड़ताली अंचलकर्मी

परीक्षा कार्य में शामिल नहीं होंगे हड़ताली अंचलकर्मी

खलारी में झारखंड राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ सह अंचल निरीक्षक संघ अपनी 11सूत्री मांगों को लेकर विगत 10 फरवरी से हड़ताल पर हैं। खलारी के अंचल निरीक्षक सह अंचल निरीक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष हरेन्द्र...

परीक्षा कार्य  में शामिल नहीं होंगे हड़ताली अंचलकर्मी
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 16 Feb 2017 09:55 PM
ऐप पर पढ़ें

खलारी में झारखंड राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ सह अंचल निरीक्षक संघ अपनी 11सूत्री मांगों को लेकर विगत 10 फरवरी से हड़ताल पर हैं। खलारी के अंचल निरीक्षक सह अंचल निरीक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष हरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा है कि अंचल निरीक्षक तथा राजस्व कर्मचारी सरकार के किसी भी विधि व्यवस्था संबंधी कार्य अथवा परीक्षा संबंधी कार्य में शामिल नहीं होंगे। कहा कि इसकी जानकारी राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को भी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि विगत 13 फरवरी को मांगों को लेकर सरकार से वार्ता हुई थी। लेकिन सकारात्मक निष्कर्ष नहीं निकल सका। कहा कि मांग पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल के कारण खलारी अंचल का कामकाज प्रभावित हो रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें