फोटो गैलरी

Hindi Newsपलामू : हैदरनगर में महिलाओं ने की करमा पूजा

पलामू : हैदरनगर में महिलाओं ने की करमा पूजा

पलामू के हैदरनगर में 12 सितंबर को करमा पूजा की गई। भाद्रपद शुक्ल एकादशी के उपलक्ष्य में पारंपरिक रूप से शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर करमा पूजा हुई। महिलाओं ने करम वृक्ष की डाली और कुश से...

पलामू : हैदरनगर में महिलाओं ने की करमा पूजा
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 12 Sep 2016 06:37 PM
ऐप पर पढ़ें

पलामू के हैदरनगर में 12 सितंबर को करमा पूजा की गई। भाद्रपद शुक्ल एकादशी के उपलक्ष्य में पारंपरिक रूप से शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर करमा पूजा हुई। महिलाओं ने करम वृक्ष की डाली और कुश से पूजा स्थल को सजाया।

पंडित सत्येन्द्र कुमार द्विवेदी ने इस पूजा के पौराणिक कथा सुनाते हुए कहा कि भाइयों के कर्म और अपनी रक्षा के लिए बहनों द्वारा भगवान विष्णु की आराधना करने की मान्यता रही है। इसमें महिलाएं उपवास भी रखती हैं। भगवान को फल, फूल, प्रसाद भी अर्पित किए गए। इस दिन नदी सरोवरों में दान देने का भी धार्मिक महत्व है। पूजा के दूसरे दिन अहले सुबह पूजा स्थल का प्रसाद छोड़ समस्त सामग्री विसर्जित किये जाते हैं। पुरोहितों का मानना है कि इस पूजा में प्रयोग की जाने वाली करम की डाली, कुश आदि के उपयोग से प्रकृति के प्रति प्रेम और आस्था को भी बढ़ावा मिलता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें