फोटो गैलरी

Hindi Newsसिमडेगा कॉलेज की टीम बनी रांची विश्वविद्यालय अंतर कॉलेज वॉलीबॉल प्रतियोगिता की चैम्पियन

सिमडेगा कॉलेज की टीम बनी रांची विश्वविद्यालय अंतर कॉलेज वॉलीबॉल प्रतियोगिता की चैम्पियन

सिमडेगा कॉलेज में आयोजित 52वीं रांची विवि अंतर कॉलेज वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच शुक्रवार 23 सितंबर को खेला गया। इसमें सिमडेगा कॉलेज ने रांची कॉलेज हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। सिमडेगा कॉलेज ने...

सिमडेगा कॉलेज की टीम बनी रांची विश्वविद्यालय अंतर कॉलेज वॉलीबॉल प्रतियोगिता की चैम्पियन
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 23 Sep 2016 11:40 PM
ऐप पर पढ़ें

सिमडेगा कॉलेज में आयोजित 52वीं रांची विवि अंतर कॉलेज वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच शुक्रवार 23 सितंबर को खेला गया। इसमें सिमडेगा कॉलेज ने रांची कॉलेज हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। सिमडेगा कॉलेज ने रांची कॉलेज को 25-22, 27-25 और 25-13 से हराया।

मैच में निर्णायक की भूमिका उत्तम राज, विजय श्रीवास्तव, संजय कुमार, निशिकांत पाठक, संजय ठाकुर, उपेंन्द्र गुप्ता ने निभाई। प्रतियोगिता के बेस्ट प्लेयर का पुरस्कार रांची कॉलेज के सौरभ कुमार और बेस्ट स्मैशर का पुरस्कार सिमडेगा कॉलेज के मनीष तिग्गा को दिया गया। इससे पूर्व मैच का उद्घाटन मुख्य रूप से उपस्थित खेल प्रशिक्षक शेखर बोस और राजेश कुमार खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मौके पर प्रो. निरंजन प्रसाद, डा. लोरेन टेटे, प्रो. विद्या शंकर कुमार, प्रो. रंजीत चौधरी, प्रो. ब्रजेश प्रियदर्शी, डा. अशोक मिश्रा, डा. अशोक सिंह आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें