फोटो गैलरी

Hindi Newsरांची वीमेंस कॉलेज में सरहुल गीतों पर झूमी छात्राएं

रांची वीमेंस कॉलेज में सरहुल गीतों पर झूमी छात्राएं

सरहुल की पूर्व संध्या पर रांची वीमेंस कॉलेज में बुधवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। इसमें छात्राओं ने जनजातीय नृत्य-गीत की प्रस्तुति देकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रो मेरी सारेंग ने सरहुल मंत्र का...

रांची वीमेंस कॉलेज में सरहुल गीतों पर झूमी छात्राएं
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 29 Mar 2017 11:11 PM
ऐप पर पढ़ें

सरहुल की पूर्व संध्या पर रांची वीमेंस कॉलेज में बुधवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। इसमें छात्राओं ने जनजातीय नृत्य-गीत की प्रस्तुति देकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रो मेरी सारेंग ने सरहुल मंत्र का पाठकर कार्यक्रम की शुरुआत की। मौके पर प्राचार्या डॉ मंजु सिन्हा, प्रोफेसर इंचार्ज डॉ मीना सहाय, प्रो वीणा तिरू, डॉ तेज कौर, डॉ मीना सोरेन, डॉ श्रद्धा श्रीवास्तव समेत अन्य शिक्षिकाएं मौजूद थीं।सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की शुरुआत शोभा एंड ग्रुप के सामूहिक गीत- चलो गुइंया रे अंबा गाछी..., से हुई। आरती एंड ग्रुप व सीमा एंड ग्रुप ने जनजातीय नृत्य पर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। प्राचार्या डॉ मंजु सिन्हा ने कहा कि सरहुल सामूहिकता का संदेश देता है। जिस पर्यावरण संतुलन की चिंता आज की जा रही है, सरहुल के माध्यम से आदिवासियों ने बहुत पहले ही यह संदेश दे दिया था। कार्यक्रम में डॉ अमिता मुंडा, डॉ सुनीता उरांव समेत बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद थीं। संचालन डॉ सविता केसरी ने किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें