पाटन और किशुनपुर में नहीं खुला धान क्रय केंद्र
पलामू के पाटन तथा किशुनपुर में तीन दिसंबर तक धान क्रय केंद्र नहीं खोला जा सका है। डीसी पलामू अमित कुमार ने पाटन में एक दिसंबर से पाटन एवं किशुनपुर में एसएफसी द्वारा क्रय केंद्र खोलने का आदेश दिया था।...
पलामू के पाटन तथा किशुनपुर में तीन दिसंबर तक धान क्रय केंद्र नहीं खोला जा सका है। डीसी पलामू अमित कुमार ने पाटन में एक दिसंबर से पाटन एवं किशुनपुर में एसएफसी द्वारा क्रय केंद्र खोलने का आदेश दिया था।
साथ ही धान क्रय की मोनिटरिंग पाटन के अंचल अधिकारियों को करना है। किसानों ने धान बेचने के लिए निबंधन भी कराया है परंतु धान क्रय केंद्र नहीं खुलने से किसान परेशान हैं। साहूकार गांव-गांव जाकर किसानों से धान की खरीदारी औने-पौने दाम पर कर रहे हैं। मानसून काल में चार साल बाद अच्छी बारिश से पाटन प्रखंड के सभी गांवों में धान की बेहतर फसल हुई है। परंतु धान बिक्री में हो रही परेशानी से सभी किसान परेशान हैं। भाजपा नेता ईश्वरी पांडेय ने कहा कि वे इस मसले को सांसद और विधायक के पास उठाएंगे ताकि किसानों की समस्या का निदान निकल सके।