Hindi Newsठेठईटांगर में ओझा-गुणी की पत्थर से कूच कर हत्या
ठेठईटांगर में ओझा-गुणी की पत्थर से कूच कर हत्या
थाना क्षेत्र के बम्बलकेरा निवासी ओझा गुणी कल्याण केरकेट्टा की अज्ञात अपराधियों ने शुक्रवार 20 जनवरी की रात पत्थर से कूच कर हत्या कर दी। शनिवार को सूचना मिलते ही थाना प्रभारी वृज कुमार पुलिस बल के साथ...
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 21 Jan 2017 10:55 PM
ऐप पर पढ़ें
थाना क्षेत्र के बम्बलकेरा निवासी ओझा गुणी कल्याण केरकेट्टा की अज्ञात अपराधियों ने शुक्रवार 20 जनवरी की रात पत्थर से कूच कर हत्या कर दी। शनिवार को सूचना मिलते ही थाना प्रभारी वृज कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरु कर दिया। इस मामले में पुलिस ने कांड संख्या 05/17 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि बेसराजरा में वह जतरा मेला गया था इसी क्रम में उक्त घटना घटी।