Hindi Newsगुमला : जान जोखिम में डालकर यात्रा कर रहे हैं ग्रामीण
गुमला : जान जोखिम में डालकर यात्रा कर रहे हैं ग्रामीण
गुमला के घाघरा प्रखंड में वाहनों में क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाने से आए दिन हादसा हो रहा है। इसके बाद भी वाहन संचालक ओवर लोडिंग से बाज नहीं आ रहे हैं। जीप या सवारी गाड़ी में 30-40 यात्रियों को...
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 14 Sep 2016 11:00 PM
ऐप पर पढ़ें
गुमला के घाघरा प्रखंड में वाहनों में क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाने से आए दिन हादसा हो रहा है। इसके बाद भी वाहन संचालक ओवर लोडिंग से बाज नहीं आ रहे हैं। जीप या सवारी गाड़ी में 30-40 यात्रियों को वाहन की छत पर जगह दी जाती है। वहीं कई रेलिंग के सहारे लटके दिखते हैं। यह नजारा प्रखंड मुख्यालय में रोजाना देखा जाता है। जो ट्रैफिक नियमों की सीधी अनदेखी है। इसके बाद भी स्थानीय पुलिस आंख बंद किए है। इससे राहगीर अपनी जान जोखिम में डालकर यात्रा करने के लिए विवश हैं।