फोटो गैलरी

Hindi Newsपढ़ाई के साथ विद्यार्थी को योग को भी अपनाएं: वीसी

पढ़ाई के साथ विद्यार्थी को योग को भी अपनाएं: वीसी

योगदा सत्संग कॉलेज में परमहंस योगानंद की 124वीं जयंती व कॉलेज का 50 स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ रमेश कुमार पांडेय मौजूद थे।...

पढ़ाई के साथ विद्यार्थी को योग को भी अपनाएं: वीसी
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 21 Jan 2017 08:11 PM
ऐप पर पढ़ें

योगदा सत्संग कॉलेज में परमहंस योगानंद की 124वीं जयंती व कॉलेज का 50 स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ रमेश कुमार पांडेय मौजूद थे। उन्होंने समारोह का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने परमहंस योगानंद का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने पूरे विश्व को शांति का संदेश दिया था। कहा कि योग और प्राणयाम से मन को शांति मिलती है। विद्यार्थी पढ़ाई के साथ योग अपनाएं, तो उनका हर तरह से विकास होगा। कार्यक्र में योगदा आश्रम के स्वामी आद्यानंद, स्वामी निर्लिप्तानंद, प्राचार्य डॉ विभाकर ठाकुर समेत सभी शिक्षकगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारी और आश्रम से आए ब्रह्चारी मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें