फोटो गैलरी

Hindi Newsकोहरे की चादर में लिपटा पलामू, थमी वाहनों की रफ्तार

कोहरे की चादर में लिपटा पलामू, थमी वाहनों की रफ्तार

पलामू में लगातार ठंड बढ़ रही है और जिला कोहरे की चादर में लिपट गया है। घने कोहरे से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। तीन दिसंबर को दिन के 11 बजे तक कोहरा छाया हुआ था। वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। ...

कोहरे की चादर में लिपटा पलामू, थमी वाहनों की रफ्तार
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 03 Dec 2016 05:56 PM
ऐप पर पढ़ें

पलामू में लगातार ठंड बढ़ रही है और जिला कोहरे की चादर में लिपट गया है। घने कोहरे से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। तीन दिसंबर को दिन के 11 बजे तक कोहरा छाया हुआ था। वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है।

दिन में भी आते-जाते वाहनों की रोशनी जल रही थी। सुबह में तो हाथ को हाथ दिखाई नहीं दे रहा था। ऐसे में वाहन दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। इधर लोगों को ठंड से काफी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। बस और ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को और परेशानी बढ़ गई है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने ठंड को देखते हुए कंबल का वितरण और अलाव की व्यवस्था कराने की मांग प्रशासन से की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें