गढ़वा : कला उत्सव में चिनिया और भंडरिया प्रथम स्थान पर
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान की ओर से आयोजित जिला स्तरीय दो दिवसीय कला उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को गोविंद हाई स्कूल में किया गया। कला उत्सव का उद्घाटन डीइओ बालेश्वर सहनी ने दीप जलाकर...
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान की ओर से आयोजित जिला स्तरीय दो दिवसीय कला उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को गोविंद हाई स्कूल में किया गया। कला उत्सव का उद्घाटन डीइओ बालेश्वर सहनी ने दीप जलाकर किया। मौके पर डीइओ बालेश्वर सहनी ने कहा कि जीवन में शिक्षा का काफी महत्व है। साथ ही कला के माध्यम से भी अपने भविष्य को संवार सकते हैं। कला के माध्यम से कई लोगों ने अपनी पहचान बनाई है।
कस्तूरबा विद्यालय चिनिया के छात्रों को नृत्य प्रतियोगिता के लिए और कस्तूरबा विद्यालय भंडरिया की छात्राओं को संगीत प्रतियोगिता के लिए प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। निर्णायक की भूमिका केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक आलोक कुमार, डुमरिया हाई स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक तुलसीदास और रमना स्कूल के रामजी प्रसाद ने निभाई। मौके पर शिक्षक मनोज कुमार चौधरी, आलोक कुमार, गोवर्द्धन राम के अलावा शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थी।