फोटो गैलरी

Hindi Newsधनतेरस में रात को खरीदारी का उत्तम मुहूर्त्त

धनतेरस में रात को खरीदारी का उत्तम मुहूर्त्त

दीपावली से दो दिन पहले धनतेरस 28 अक्तूबर को मनायी जाएगी। माना जाता है कि इस दिन की खरीदारी से धन लाभ होता है। माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इस बार धनतेरस में खरीदारी के लिए रात में शुभ मुहूर्त है।...

धनतेरस में रात को खरीदारी का उत्तम मुहूर्त्त
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 24 Oct 2016 10:30 PM
ऐप पर पढ़ें

दीपावली से दो दिन पहले धनतेरस 28 अक्तूबर को मनायी जाएगी। माना जाता है कि इस दिन की खरीदारी से धन लाभ होता है। माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इस बार धनतेरस में खरीदारी के लिए रात में शुभ मुहूर्त है। यह मुहूर्त संध्या 6.39 बजे से लेकर रात 8.35 मिनट तक है।

ज्योतिषाचार्य पंडित कपिलदेव मिश्र के अनुसार इस मुहूर्त में खरीदारी विशेष रूप से फलदायी है। इसके अलावा दिन में भी कई मुहूर्त हैं। यह सुबह 7.54 बजे से लेकर 10.11 बजे तक और मध्याह्न काल के बाद दोपहर 2.02 बजे से लेकर 3.33 बजे दिन तक हैं।

पूजन का मुहूर्त

ज्योतिषाचार्य के अनुसार छोटी दीपावली जिसे यम दीपावली भी कहते हैं, 29 अक्तूबर को मनायी जाएगी। 29 अक्तूबर की रात में काली पूजा और 30 अक्तूबर को दीपावली मनेगी। इस दिन प्रदोष काल में माता लक्ष्मी के पूजन का विधान और मुहूर्त है।

सूर्यास्त के बाद प्रदेाष काल में माता लक्ष्मी पूजन का उत्तम मुहूर्त है। सूर्यास्त के समय शाम को 5.50 बजे से लेकर प्रदोष काल में पूजा होगी। इसका मुहूर्त संध्या 6.31 बजे से लेकर 8.27 बजे रात तक है। जबकि स्थिर लग्न में सुबह 7.46 बजे से 10.03 बजे, वृश्चिक लग्न में दिन के 1.54 बजे से 3.25 बजे भी पूजन का मुहूर्त है। सिंह लग्न में रात्रि 12.58 बजे से लेकर 3.54 बजे तक माता लक्ष्मी के पूजन का मुहूर्त है।

मिथिलांचल में पितृपक्ष के विसर्जन के बाद लक्ष्मी पूजा का विधान है। दिपावली के दिन सूर्यास्त के बाद उल्काभ्रमण अनुष्ठान किया जाता है। गांव के दक्षिणी दिशा में यह अनुष्ठान सूर्यास्त के बाद होता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें