फोटो गैलरी

Hindi Newsप्रभु के चरणों में चढ़ाई खरीफ फसल

प्रभु के चरणों में चढ़ाई खरीफ फसल

गुमला जिला मुख्यालय के बिशप हाउस स्थित संत पात्रिक मैदान में ईसाई धर्मावलंबियों द्वारा रविवार को नवाखानी का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बतौर मुख्य अधिष्ठाता पल्ली पुरोहित फादर जेराम एक्का...

प्रभु के चरणों में चढ़ाई खरीफ फसल
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 23 Oct 2016 10:40 PM
ऐप पर पढ़ें

गुमला जिला मुख्यालय के बिशप हाउस स्थित संत पात्रिक मैदान में ईसाई धर्मावलंबियों द्वारा रविवार को नवाखानी का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

बतौर मुख्य अधिष्ठाता पल्ली पुरोहित फादर जेराम एक्का ने मिस्सा का बलिदान अर्पित किया। नवाखानी के मौके पर आयोजित होनेवाले इस विशेष धार्मिक अनुष्ठान में हजारों ईसाई धर्मावलंबियों ने भाग लिया। मिस्सा पूजा के बाद अपने खेतों में उपजे नए धान की फसल को प्रभु यीशु के चरणों में समर्पित कर अच्छी बारिश और फसल के लिए आभार जताया। विश्वासियों को संबोधित करते हुए मुख्य अधिष्ठाता फादर जेरोम एक्का ने कहा कि ईश्वर की कृपा से जिले में इस वर्ष धान की फसल काफी अच्छी हुईर् है। मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान में फादर प्रफुल्ल बाड़ा, फादर पॉल, फादर बरनाबस, फादर अमृत समेत कई धर्मबहनें और हजारों विश्वासी मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें