फोटो गैलरी

Hindi Newsकेंद्रीय सरना समिति भंग

केंद्रीय सरना समिति भंग

केंद्रीय सरना समिति रांची को भंग कर दिया गया है। इसका निर्णय अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद और केंद्रीय सरना समिति की बैठक में लिया गया। बैठक में दोनों संगठनों के पूर्व सदस्य के पदाधिकारी और सदस्य...

केंद्रीय सरना समिति भंग
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 29 Nov 2016 11:22 PM
ऐप पर पढ़ें

केंद्रीय सरना समिति रांची को भंग कर दिया गया है। इसका निर्णय अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद और केंद्रीय सरना समिति की बैठक में लिया गया। बैठक में दोनों संगठनों के पूर्व सदस्य के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय कार्यालय में अशोक उरांव ने की।

निर्णय लिया गया कि केंद्रीय सरना सिमित अपने संविधान के आधार पर काम नहीं कर रहा है। इससे आदिवासियों के हितों की अनदेखी हो रही है। अगर इसे भंग नहीं किया गया तो सरना समाज पर इसके बुरे प्रभाव पड़ने की संभावना है। बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द ही एक बड़ी बैठक कर नई समिति का गठन कर लिया जाएगा। नई समिति के लिए सरना समाज के सभी गांव का दौड़ा किया जाएगा। इस संपर्क अभियान के लिए अजय लिंडा को अधिकृत किया गया है। इस बैठक में मुख्य रूप से सीताराम भगत, बाना मुंडा, बलकू उरांव, कंधना उरांव, सुखदेव उरांव, माधो कच्छप, राजू लकड़ा, बोधराम उरांव, चरण बेलरा, हरि मिंज, जादो उरांव, बिंदु उरांव, भोनू तिर्की, नारायण उरांव, अजय तिर्की समेत अन्य कई उपस्थित थे। यह जानकारी परिषद के सत्यनारायण लकड़ा ने दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें