भाजपा महिला मोर्चा ने चलाया कैशलेस जागरुकता अभियान
पलामू भाजपा महिला मोर्चा ने 18 दिसंबर को छहमुहान पर शिविर लगा कर कैशलेस योजना के लिए जागरुकता अभियान चलाया। शिविर में आम लोगों को कैशलेस योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया और सभी को डिजिटल...
पलामू भाजपा महिला मोर्चा ने 18 दिसंबर को छहमुहान पर शिविर लगा कर कैशलेस योजना के लिए जागरुकता अभियान चलाया। शिविर में आम लोगों को कैशलेस योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया और सभी को डिजिटल बैंकिंग की जानकारी दी गई।
कैशलेस जागरुकता अभियान के भाजपा महिला मोर्चा के पलामू प्रभारी मंजू लता ने शिविर में लोगों को जागरूक किया। इस दौरान आमलोगों को मोबाइल बैंकिंग, ई पॉश, मोबाइल एप्प, यूएसएसडी, क्रेडिट, डेबिट कार्ड आदि की जानकारी दी गई। मौके पर भाजपा महिला मोर्चा के नेताओं ने लेस कैश इकोनोमी के महत्व के बारे में बताया। मौके पर भाजपा महिला मोर्चा के मंजू सिंह, रीना किशोर, नीलू मिश्रा, रेणु पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र पांडेय, बीससूत्री उपाध्यक्ष विपिन सिंह, शिवकुमार मिश्रा समेत कई भाजपा नेता मौजूद थे।