फोटो गैलरी

Hindi Newsहजारीबाग के बड़कागांव में आजसू पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन

हजारीबाग के बड़कागांव में आजसू पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन

जीडीएम बालिका हाईस्कूल सभागार में रविवार को आजसू पार्टी की प्रखंडस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता कौलेश्वर गंझू और संचालन कामेश्वर महतो ने किया। सम्मेलन में पार्टी को मजबूत...

हजारीबाग के बड़कागांव में आजसू पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 25 Sep 2016 04:56 PM
ऐप पर पढ़ें

जीडीएम बालिका हाईस्कूल सभागार में रविवार को आजसू पार्टी की प्रखंडस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता कौलेश्वर गंझू और संचालन कामेश्वर महतो ने किया। सम्मेलन में पार्टी को मजबूत करने, डोर टू डोर ग्रामीणों से मिलने, समस्या को जानने व समझने तथा उसका निदान कराने पर विस्तार से चर्चा की गई। सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि आजसू प्रदेश सचिव रोशन लाल चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ होते हैं। पार्टी को मजबूत करने को लेकर कई सुझाव दिए। सम्मेलन में पार्टी की ओर से पांच सूत्री प्रस्ताव लाए गए। इसमें स्थानीय नीति में संशोधन, सीएनटी व एसटीटी एक्ट में संशोधन नहीं करने, झारखंड में पिछड़ी जाति, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लिए 73 प्रतिशत आरक्षण निर्धारित करने, एनटीपीसी के विस्थापितों के आंदोलन को समर्थन देने, बड़कागांव को अनुमंडल बनाना शामिल है। सम्मेलन में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष विकास राणा, रामगढ़ जिलाध्यक्ष विजय साहू, विजय शर्मा, राजसिंह चौहान, नरेश महतो, चंदन कुमार, सुरेश गिरि, संदीप कुशवाहा, चंदन सिंह, घनश्याम जायसवाल, गौतम वर्मा, सब्बु खान, राजा खान, नागेश्वर तुरी, प्रभु राम सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें