फोटो गैलरी

Hindi Newsभाजपा का कार्यकर्ता दरबार फ्लैप-शो, नहीं पहुंचे फरियादी

भाजपा का कार्यकर्ता दरबार फ्लैप-शो, नहीं पहुंचे फरियादी

भाजपा प्रदेश कार्यालय में बुधवार को आयोजित मंत्री का कार्यकर्ता दरबार फ्लॉप-शो रहा। मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी बैठे रहे, पर एक भी कार्यकर्ता नहीं पहुंचे। नतीजतन, वे आधे घंटे में ही दरबार खत्म कर निकल...

भाजपा का कार्यकर्ता दरबार फ्लैप-शो, नहीं पहुंचे फरियादी
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 29 Mar 2017 10:44 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा प्रदेश कार्यालय में बुधवार को आयोजित मंत्री का कार्यकर्ता दरबार फ्लॉप-शो रहा। मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी बैठे रहे, पर एक भी कार्यकर्ता नहीं पहुंचे। नतीजतन, वे आधे घंटे में ही दरबार खत्म कर निकल गए। इस दौरान उन्होंने छह आमलोगों की शिकायत सुनी और उन्हें दूर करने के प्रति आश्वस्त किया।

नहीं आ रहे कार्यकर्ता

प्रदेश कार्यालय में बीते कुछ दिनों से सरकार के मंत्रियों के दरबार लगाने की प्रथा शुरू की गई है। अबतक अलग-अलग मंत्रियों के 10 दरबार लग चुके हैं। हर बार कार्यकर्ता कम ही पहुंचते हैं। कुछ आमलोग पहुंच रहे, वे भी गिनती के हैं। कुल मिलाकर यह दरबार बहुत अधिक सफल नहीं हो पा रहा है।

छह लोग पहुंचे

चंद्रवंशी के कार्यकर्ता दरबार में कुल छह लोग पहुंचे। पलामू के पवन कुमार छात्रवृत्ति नहीं मिलने की समस्या लेकर पहुंचा। वह मारवाड़ी कॉलेज का छात्र है। स्थानीय और जाति प्रमाण-पत्र के लिए फरवरी में आवेदन दिया, लेकिन वह देर से मिला, जिससे वह छात्रवृत्ति से वंचित रह गया। इसपर मंत्री ने कल्याण विभाग को पत्र भेजने का निर्देश दिया। इस तरह ममता देवी अपने इलाज और प्रमिला अपने पिता के लिए सहायता राशि मांगने के लिए आईं। मंत्री ने उन्हें आवेदन और डॉक्टर का सर्टिफिकेट लेकर आऩे का निर्देश दिया। साथ ही रिम्स निदेशक के नाम पत्र दिया। इस तरह सौरभ कुमार, विश्वनाथ राम, प्रभा देवी, सरयू प्रसाद और तपेश्वर यादव छोटी-छोटी समस्या लेकर पहुंचे। मंत्री ने उनकी समस्याओं के निदान के लिए संबंधित विभाग को पत्र लिखने का आश्वासन दिया।

क्या कहते हैं मंत्री

मंत्री ने कहा कि सभी मंत्री और विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में जनता दरबार लगा रहे हैं, जहां कार्यकर्ता और लोग पहुंचते हैं। स्थानीय स्तर पर समस्याओं का हल हो रहा है। भाजपा कार्यालय में बचे हुए लोगों के लिए दरबार लगाया जा रहा है, इसलिए भीड़ कम रहती है। साथ ही अभी सरहुल और रामनवमी का माहौल है। इसलिए भी कार्यकर्ता कम आए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें