फोटो गैलरी

Hindi Newsरायडीह में महिला विकास मंडल की हुई वार्षिक आमसभा

रायडीह में महिला विकास मंडल की हुई वार्षिक आमसभा

गुमला के महिला विकास मंडल रायडीह की चौथी वार्षिक आम सभा 28 अक्तूबर को एसएस हाईस्कूल खेल मैदान में आयोजित हुई। आम सभा का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि बीडीओ डॉ शिशिर कुमार सिंह, प्रमुख इस्माइल कुजूर और...

रायडीह में महिला विकास मंडल की हुई वार्षिक आमसभा
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 28 Oct 2016 11:44 PM
ऐप पर पढ़ें

गुमला के महिला विकास मंडल रायडीह की चौथी वार्षिक आम सभा 28 अक्तूबर को एसएस हाईस्कूल खेल मैदान में आयोजित हुई। आम सभा का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि बीडीओ डॉ शिशिर कुमार सिंह, प्रमुख इस्माइल कुजूर और चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आशुतोष तिग्गा ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।

आम सभा में महिला विकास मंडल की अध्यक्ष एमेल्दा लकड़ा और चरिया उरांव ने वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत किया। मौके पर बीडीओ ने महिला विकास मंडल के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि महिला एकता के सूत्र में बढ़कर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रखंड में सात सौ प्रधानमंत्री आवास योजना महिलाओं के नाम स्वीकृत हुई है। साथ ही महिलाएं कृषि, बकरी, मुर्गी, शूकर, बागवानी पालन में विशेष ध्यान देकर स्वरोजगार को बढ़ावा देने की बात कही। मौके पर लीलावती टोप्पो, प्रेमा, हेमावती, रजनी, मिलियानी सहित कई लोग मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें