फोटो गैलरी

Hindi Newsअफवाह के बाद हजारीबाग में पथराव, पसरा सन्नाटा

अफवाह के बाद हजारीबाग में पथराव, पसरा सन्नाटा

हजारीबाग में प्रतिबंधित मांस फेंके जाने को लेकर फैली अफवाह से शाम के समय 20 मिनट में शहर की सड़कें सूनी हो गईं। दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिरने लगे। हुड़दंगियों की जमात देख लोग किसी अनहोनी की आशंका से...

अफवाह के बाद हजारीबाग में पथराव, पसरा सन्नाटा
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 02 Dec 2016 10:44 PM
ऐप पर पढ़ें

हजारीबाग में प्रतिबंधित मांस फेंके जाने को लेकर फैली अफवाह से शाम के समय 20 मिनट में शहर की सड़कें सूनी हो गईं। दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिरने लगे। हुड़दंगियों की जमात देख लोग किसी अनहोनी की आशंका से सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे। भगदड़ में कई लोग गिरकर घायल हो गए।

शुक्रवार की शाम पौने सात बजे यह घटना घटी। देखते ही देखते शहर में दुकानें बंद हो गईं और तनाव फैलने लगा। अवांछित तत्वों ने अफवाहों को खूब हवा दी। घटना को देखते हुए जगह- जगह पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। बताया जाता है कि एक मरा पशु मिलने के बाद अफवाहों का बाजार गर्म हुआ। कुछ लोगों ने बाजार में भागते हुए पथराव किया जिसे माहौल बिगड़ा। हालांकि पुलिस इससे इनकार कर रही है। घटना थाने से चंद कदम दूर होती रही पर पुलिस सामने नहीं आई। बहरहाल समाचार लिखे जाने तक सदर एसडीओ शशि रंजन, सीओ राजीव कुमार और पुलिस के अधिकारी गश्त लगा रहे थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें