फोटो गैलरी

Hindi Newsझारकंड के सांसद आदर्श गांवों में बनेंगी 95 किमी की 40 सड़कें

झारकंड के सांसद आदर्श गांवों में बनेंगी 95 किमी की 40 सड़कें

ग्रामीण कार्य विभाग सांसद आदर्श गांवों में 40 सड़कें बनाएगा। ये सड़कें छह जिलों हजारीबाग, डाल्टनगंज, गिरिडीह, दुमका, रांची और चाईबासा के सांसद आदर्श गांवों में बनायी जाएगी। इनकी कुल लम्बाई 95...

झारकंड के सांसद आदर्श गांवों में बनेंगी 95 किमी की 40 सड़कें
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 23 Oct 2016 06:40 PM
ऐप पर पढ़ें

ग्रामीण कार्य विभाग सांसद आदर्श गांवों में 40 सड़कें बनाएगा। ये सड़कें छह जिलों हजारीबाग, डाल्टनगंज, गिरिडीह, दुमका, रांची और चाईबासा के सांसद आदर्श गांवों में बनायी जाएगी। इनकी कुल लम्बाई 95 किलोमीटर होगी। इन सड़कों के निर्माण पर राज्य योजना से 64 करोड़ रुपए खर्च होंगे। विभाग ने हजारीबाग में नौ पथों को स्वीकृति दी है, जिसकी लम्बाई 19 किलोमीटर है तथा इस पर 12.57 करोड़ रुपए खर्च होंगे। डाल्टनगंज में 3.17 करोड़ की लागत से पांच सड़कें बनेगी, जिसकी लम्बाई 5.95 किलोमीटर होगी। गिरिडीह के लिए स्वीकृत पांच सड़कों की लम्बाई 10 किलोमीटर है, जिसे बनाने पर 6.80 करोड़ रुपए लागत आएगी।उधर, दुमका में 13.65 करोड़ की लागत से छह तथा रांची में 17.48 करोड़ से पांच सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। दुमका में बनने वाले सड़कों की लम्बाई 20 किलोमीटर तथा रांची की पांच सड़कों की लम्बाई 22 किलोमीटर है। चाईबासा में 10.16 करोड़ की लागत से 10 सड़कों का निर्माण कराया जाएगा, जिसकी लम्बाई 17 किलोमीटर होगी।विभाग के सचिव अरुण ने बताया कि सांसद आदर्श गांवों के लिए स्वीकृत सड़कों का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य संपोषित योजना से सांसद आदर्श गांवों के अलावा भी सड़कें बनायी जा रही हैं। लावालौंग-कुन्दा, सतगावां, दुमका, पारसनाथ, झुमरा, सरयू, मनातू, अड़की, बनालत, पेसरार, गुड़ाबांधा और सोनाघाटी एक्शन प्लान के तहत 159 सड़कों की स्वीकृति दी गई है, जिसकी लम्बाई 625 किलोमीटर है। सचिव ने कहा कि सांसद आदर्श गांव हो या सामान्य गांव, सड़क की गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। इस पर नजर रखने के लिए 11 उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है। इनकी रिपोर्ट पर दोषी ठेकेदार एवं अभियंताओं पर कार्रवाई की जाती है। राज्य संपोषित योजना के 16 ठेकेदारों को काली सूची में डाला गया है तथा पांच डिबार किए गए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें