फोटो गैलरी

Hindi Newsझारखंड की 37 नदियां बनेंगी जलमार्ग

झारखंड की 37 नदियां बनेंगी जलमार्ग

झारखंड की 37 नदियां जलमार्ग के रूप में विकसित की जाएंगी। इनसे होकर हर साल लाखों लोग छोटी दूरी की यात्रा करेंगे और हजारों टन माल की ढुलाई एक से दूसरे जगह के लिए होगी। केंद्रीय भूतल परिवहन, राजमार्ग और...

झारखंड की 37 नदियां बनेंगी जलमार्ग
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 15 Nov 2016 10:33 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड की 37 नदियां जलमार्ग के रूप में विकसित की जाएंगी। इनसे होकर हर साल लाखों लोग छोटी दूरी की यात्रा करेंगे और हजारों टन माल की ढुलाई एक से दूसरे जगह के लिए होगी। केंद्रीय भूतल परिवहन, राजमार्ग और जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने राज्य स्थापना दिवस समारोह में इसकी घोषणा की।

नितिन गडकरी ने कहा कि झारखंड की 37 नदियों का चयन कर लिया गया है। 2017 से इन पर काम शुरू हो जाएगा। इनमें से गंगा नदी में काम शुरू हो गया है। स्वर्णरेखा नदी के लिए डीपीआर तैयार हो गया है। खरकई नदी के सर्वे का काम भी जल्दी ही शुरू होगा। इन नदियों को तीन मीटर तक गहरा किया जाएगा। इनमें जगह-जगह बराज बनाकर सालों भर पानी रहने के इंतजाम किए जाएंगे। छोटे और बड़े स्तरे के जल वाहनों को चलाकर झारखंड के लोगों के एक जगह से दूसरे जगह जाने और माल ढोने का खर्च कम किया जाएगा।

25 ड्राइविंग स्कूल खुलेंगे, पांच साल में एक लाख को रोजगार

नितिन गडकरी ने झारखंड में 25 नए ड्राइविंग खोलने की घोषणा की। उन्होंने मुख्यमंत्री रघुवर दास से इसके लिए जमीन उपलब्ध कराने और राज्य में इन ड्राइविंग स्कूलों को जल्दी खोलने में मदद करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इन ड्राइविंग स्कूलों से पांच साल में एक लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।

साहेबगंज से बैंकाक, मलेशिया, इंडोनेशिया का होगा सीधा कारोबार

केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री ने कहा कि साहेबगंज में रेलवे, नेशनल हाईवे और जहाज का एक साथ जंक्शन बनेगा। इस मल्टीमोड ट्रांसपोर्ट हब पर बैंकाक, मलेशिया, इंजोनेशिया, म्यांमार और बांग्लादेश से माल समुद्र के रास्ते सीधे साहेबगंज आएगा। इसलिए भारत के व्यापार का यह महत्वपूर्ण केंद्र होने जा रहा है। देशभर के लोग मुझसे साहेबगंज में जमीन दिलाने का आग्रह कर रहे हैं। मैं मुख्यमंत्री जी से भी आग्रह करूंगा कि वे इसे औद्योगिक इलाका बनाएंगे।

संज्ञान

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जी ने झारखंड का निर्माण किया। लेकिन विकासोन्मुख नेतृत्व के अभाव में यह प्रदेश गरीब रह गया। अब यहां विकास का नया अध्याय शुरू होगा।

संवाद

मोदी जी की तीन प्राथमिकता है। भ्रष्टाचार मुक्त पारदर्शी प्रशासन, जनभागीदारी और त्वरित विकास

संदेश

दौड़ते हुए पानी को चलाएं। चलते हुए पानी को रोकें। रुके हुए पानी को धरती को पिलाएं।

सराहना

मुख्यमंत्री रघुवर दास जी ने छह लाख डोभा निर्माण का जो संकल्प लिया है। वह यहां के विकास की दिशा में क्रांतिकारी कदम साबित होगा।

सलाह

झारखंड में जलमार्ग को बढ़ावा दें। यह अर्थव्यवस्था के लिए लाभदायक साबित होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें