फोटो गैलरी

Hindi Newsझारखंड में होगी 2808 लिपिकों की भर्ती

झारखंड में होगी 2808 लिपिकों की भर्ती

राज्य सरकार लिपिक और पंचायत सचिव के 2808 पदों पर नियुक्ति करेगी। इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग इंटरमीडिएट स्तर (कंप्यूटर ज्ञान एवं कंप्यूटर में हिन्दी टंकक अहर्ता धारक...

झारखंड में होगी 2808 लिपिकों की भर्ती
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 26 Apr 2017 02:11 AM
ऐप पर पढ़ें

राज्य सरकार लिपिक और पंचायत सचिव के 2808 पदों पर नियुक्ति करेगी। इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग इंटरमीडिएट स्तर (कंप्यूटर ज्ञान एवं कंप्यूटर में हिन्दी टंकक अहर्ता धारक पद के लिए) संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2017 आयोजित करेगा। कुल 2398 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दो मई से 15 मई के बीच झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन भरना है। इस बाबत आयोग ने विज्ञापन निकाला है।

निम्नवर्गीय लिपिक (समाहरणालय) के 573, निम्नवर्गीय लिपिक (कोषागार) के 188, निम्नवर्गीय लिपिक (खाद्य आपूर्ति) के 46, निम्नवर्गीय लिपिक (वाणिज्य कर) के 28, आशुलिपिक (खाद्य आपूर्ति) के 24 तथा ग्रामीण विकास विभाग के पंचायत सचिव के 1539 पद पर नियुक्ति होनी है। अनारक्षित वर्ग के लिए आयु सीमा 35 वर्ष, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 37 वर्ष, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए 40 वर्ष तथा स्थानीय निवासियों के लिए 38 वर्ष आयु सीमा निर्धारित की गई है।

निम्नवर्गीय लिपिक पंचायत सचिव के जिलावार रिक्त पद

जिला लिपिक पंचा.सचिव

रांची 32 68

गुमला 15 34

सिमडेगा 25 22

लोहरदगा 44 12

रामगढ 24 94

बोकारो 44 155

धनबाद 88 90

हजारीबाग 56 118

चतरा 31 28

कोडरमा 06 54

गिरिडीह 97 124

पलामू 124 90

लातेहार 41 26

गढ़वा 61 78

दुमका 04 74

देवघर 13 53

जामताड़ा 13 41

गोड्डा 26 84

साहिबगंज 16 36

पाकुड़ 04 35

प.सिंहभूम 125 82

सरायकेला 35 47

पू. सिंहभूम 49 94

--------------------------

योग 983 1539

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें