फोटो गैलरी

Hindi Newsगढ़वा : दो भागों में बांटे हड़ताली पारा शिक्षक

गढ़वा : दो भागों में बांटे हड़ताली पारा शिक्षक

पारा शिक्षकों की हड़ताल पर जाने के आह्वान के बाद से ही गढ़वा के पारा शिक्षक दो भागों में बंट गए हैं। फिलहाल आधा पारा शिक्षक हड़ताल पर हैं। वहीं आधा पारा शिक्षक अभी भी स्कूल में बने हुए है। मालूम हो कि...

गढ़वा : दो भागों में बांटे हड़ताली पारा शिक्षक
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 23 Sep 2016 06:44 PM
ऐप पर पढ़ें

पारा शिक्षकों की हड़ताल पर जाने के आह्वान के बाद से ही गढ़वा के पारा शिक्षक दो भागों में बंट गए हैं। फिलहाल आधा पारा शिक्षक हड़ताल पर हैं। वहीं आधा पारा शिक्षक अभी भी स्कूल में बने हुए है। मालूम हो कि जिले मे लगभग 34 सौ पारा शिक्षक हैं। उनमें 1494 पारा शिक्षक हड़ताल पर हैं। पारा शिक्षकों के हड़ताल पर जाने से स्कूलों में शिक्षण कार्यों पर असर दिख रहा है। उसे देखते हुए उक्त विद्यालयों में सरकारी विद्यालय के सरकारी शिक्षकों को प्रतिनियुक्त किया जा रहा है।

विभाग का प्रयास है कि पारा शिक्षकों की हड़ताल के बाद भी स्कूल में शिक्षा और मध्याह्न भोजन नियमित रूप से चल सके। विभाग के अनुसार जिले के पांच प्रखंडों में एक भी पारा शिक्षक हड़ताल पर नहीं है।

विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिलांतर्गत नगर ऊंटारी में 115, विशुनपुरा 35, खरौंधी 120, मेराल 39, डंडई 162, चिनिया 133, मझिआंव 46, धुरकी 178, सगमा 86, कांडी 159, रमकंडा 31, रंका 59, भवनाथपुर 197, केतार प्रखंड में 134 पारा शिक्षक हड़ताल पर हैं। वहीं गढ़वा, रमना, डंडा, बरडीहा और भंडरिया प्रखंड में एक भी पारा शिक्षक हड़ताल में शामिल नहीं हैं। टेट सफल पारा शिक्षकों ने नीलांबर पीतांबर पार्क में शुक्रवार को रविशंकर ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक की।

बैठक में 26 सितम्बर को मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह कार्यक्रम को सफल बनाने पर जोर दिया गया। उक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शिक्षकों से रांची चलने की अपील की गई है। बैठक में अमित रंजन, धमेंर्द्र पाल, पंकज पांडेय, महेंद्र पांडेय, संजय तिवारी, राजेश विश्वकर्मा, सुनील कुमार यादव, संतोष साहू, वेदप्रकाश, सुरेन्द्र कुमार मेहता उपास्थित थे।

धरना में बीरेन्द्र प्रसाद, अनिल पांडेय, संतोष कुमार दुबे, राकेश कुमार पांडेय, धनंजय कुमार गुप्ता, आनंद प्रभात कुल्लू, विभा कुजूर, मनोज शुक्ला सहित अन्य लोग उपस्थित थे। उधर डीएसइ वृजमोहन कुमार ने बताया कि कुछ प्रखंड में पारा शिक्षक हड़ताल पर हैं। उक्त स्कूलों में शिक्षकों को प्रतिनियुक्त की गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें