फोटो गैलरी

Hindi Newsजयललिता के निधन पर झारखंड में एक दिन का राजकीय शोक

जयललिता के निधन पर झारखंड में एक दिन का राजकीय शोक

झारखंड सरकार ने तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता के निधन पर झारखंड में एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जयललिता के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में...

जयललिता के निधन पर झारखंड में एक दिन का राजकीय शोक
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 06 Dec 2016 11:34 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड सरकार ने तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता के निधन पर झारखंड में एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जयललिता के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए कई लोकप्रिय योजनाएं चलाने वाली जयललिता राज्य की एक लोकप्रिय नेता थीं।

जनकल्याण में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। इस दुख की घड़ी में झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता की संवेदना तमिलनाडु के लोगों के साथ है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें