फोटो गैलरी

Hindi Newsरोलिंग मिल के 21 लाख कर्मचारी के सिल्ली स्थित घर से बरामद

रोलिंग मिल के 21 लाख कर्मचारी के सिल्ली स्थित घर से बरामद

रामगढ़ पुलिस ने कुसुमडीह स्थित एस एलॉयस प्रालि (इंगोट सह रोलिंग मिल फैक्ट्री) के फरार कर्मचारी उमाचरण मंडल उर्फ शंकर मंडल के घर से 21 लाख रुपए बरामद कर लिये। मंडल फैक्ट्री से निकलने के बाद रुपए लेकर...

रोलिंग मिल के 21 लाख कर्मचारी के सिल्ली स्थित घर से बरामद
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 11 May 2017 12:44 AM
ऐप पर पढ़ें

रामगढ़ पुलिस ने कुसुमडीह स्थित एस एलॉयस प्रालि (इंगोट सह रोलिंग मिल फैक्ट्री) के फरार कर्मचारी उमाचरण मंडल उर्फ शंकर मंडल के घर से 21 लाख रुपए बरामद कर लिये। मंडल फैक्ट्री से निकलने के बाद रुपए लेकर फरार हो गया था और बाद में लूट और अपहरण की झूठी कहानी गढ़ा था। पुलिस ने गड़ेबीर (सिल्ली) स्थित आरोपी के घर से पूरी राशि के साथ बाइक और मोबाइल भी बरामद किये। पकड़े जाने के भय से आरोपी ने सिम कार्ड को क्षतिग्रस्त कर फेंक दिया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने अपहरण की कहानी गढ़ कर पुलिस को भटकाने की पूरी कोशिश की। लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने पूरी सच्चाई पुलिस को बता दी।

बुधवार को गोला थाने में एएसपी निधि द्विवेदी, थानेदार अर्जुन कुमार मिश्रा व जेएसआई मो सलीमुद्दीन ने मामले का खुलासा किया। इसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। मंडल पर फैक्ट्री के संचालक अनिल अग्रवाल और मुंशी बिट्टू कुमार ने 20.80 लाख रुपए लेकर फरार होने का आरोप लगाया था। सोमवार की देर रात एक मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें