फोटो गैलरी

Hindi Newsसुमित्रानंदन पंत के जन्मदिन पर हुई गोष्ठी

सुमित्रानंदन पंत के जन्मदिन पर हुई गोष्ठी

साहित्यकार सुमित्रानंदन पंत के जन्मदिन पर शंखनाद जनचेतना मंच ने गोष्ठी की। इस दौरान पंत के साहित्य को दिए गए योगदान को याद किया गया और उन्हें महान प्रकृति प्रेमी कवि बताया गया। कच्चाहारी कुटी में हुई...

सुमित्रानंदन पंत के जन्मदिन पर हुई गोष्ठी
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 21 May 2017 03:20 PM
ऐप पर पढ़ें

साहित्यकार सुमित्रानंदन पंत के जन्मदिन पर शंखनाद जनचेतना मंच ने गोष्ठी की। इस दौरान पंत के साहित्य को दिए गए योगदान को याद किया गया और उन्हें महान प्रकृति प्रेमी कवि बताया गया। कच्चाहारी कुटी में हुई गोष्ठी में डॉ. गुरुकुलानंद कच्चाहारी ने कहा कि पंत प्रकृति प्रेमी कवि थे। कहा कि उनकी कविताओं में प्रकृति प्रेम झकझोरने वाला है। युवा कवि ललित शौर्य ने कहा कि पंत कि प्रकृति चित्रण मनुष्य को प्रकृति से जोड़ता है। डॉ. तारा सिंह ने कहा कि उन्हें हिन्दी और अंग्रेजी की कविताओं को पढ़ने की पंत की रचनाओं से मिली। गोष्ठी में गोपाल दत्त सती ने काव्य पाठ किया। इस अवसर पर लीलाधर जोशी, प्रियंका बिष्ट, रवींद्र चंद, वंदना धामी, नीरज सहित कई मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें