फोटो गैलरी

Hindi Newsउच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात से बढ़ी जनपद में ठंड

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात से बढ़ी जनपद में ठंड

पिथौरागढ़। उच्च हिमालयी क्षेत्र में हुई बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश से ठिठुरन बढ़ गई। बर्फबारी के कारण जिलेभर में ठंडी हवाएं चली। जिससे लोगों को फिर से ठंड का अहसास होने लगा है। गुरुवार...

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात से बढ़ी जनपद में ठंड
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 28 Apr 2017 12:20 PM
ऐप पर पढ़ें

पिथौरागढ़। उच्च हिमालयी क्षेत्र में हुई बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश से ठिठुरन बढ़ गई। बर्फबारी के कारण जिलेभर में ठंडी हवाएं चली। जिससे लोगों को फिर से ठंड का अहसास होने लगा है।

गुरुवार देर शाम मौसम का मिजाज बदलने से मुनस्यारी के निचले इलाकों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। पिछले 24 घंटे में मुनस्यारी में सर्वाधिक 5.50 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। वहीं देर रात उच्च हिमालयी क्षेत्र हंसलिंग, पंचाचूली, राजरंभा, छिपलाकेदार, नागनीधूरा और खलिया टॉप में बर्फबारी हुई। मुनस्यारी के उच्च हिमालयी क्षेत्र में हो रही बारिश और बर्फबारी के कारण जिले भर में ठंड महसूस की गई। मुनस्यारी में पिछले 24 घंटे में तापमान में भारी गिरावट आई है। यहां का अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। घाटी वाले इलाकों में ठंड में इजाफा होने से लोग गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं।

किसानों के लिए मुसीबत बनी बारिश और ओलावृष्टि

मुनस्यारी। बीती देर रात विकासखंड मुनस्यारी के कई हिस्सों में तेज बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि हुई। जिससे खेतों में ओलों की सफेद चादर बिछ गई। ओलावृष्टि से किसानों के गेहूं,जौं, मसूर दाल, आलू, आडू , पूलम और नाशपती की फसल को नुकसान पहुंचा है। जिससे किसान बेहद मायूस हैं। ग्रामीणों ने कहा कि फसलों के नष्ट होने के कारण किसान बैंकों से लिए ऋण को नहीं चुका पा रहे हैं। साथ ही उन पर भी आर्थिक संकट गहराने लगा है। इस दौरान उन्होंने सरकार से उचित मुआवजा देने के साथ ही कृषि ऋण माफ करने की मांग की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें