फोटो गैलरी

Hindi Newsमौसम में आज से आंशिक बदलाव, तापमान घटने के आसार  

मौसम में आज से आंशिक बदलाव, तापमान घटने के आसार  

पिछले दो-तीन दिनों से बढ़ रहे तापमान में गुरुवार से ब्रेक लग सकता है। पश्चिमी विक्षोभ का असर बिहार में दिखेगा। बादल नजर आ सकते हैं। मौसम में होने वाले इस आंशिक बदलाव से तापमान फिर से थोड़ा कम होगा। दो...

मौसम में आज से आंशिक बदलाव, तापमान घटने के आसार  
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 19 Jan 2017 11:05 AM
ऐप पर पढ़ें

पिछले दो-तीन दिनों से बढ़ रहे तापमान में गुरुवार से ब्रेक लग सकता है। पश्चिमी विक्षोभ का असर बिहार में दिखेगा। बादल नजर आ सकते हैं। मौसम में होने वाले इस आंशिक बदलाव से तापमान फिर से थोड़ा कम होगा। दो दिनों तक इसका असर बिहार में दिखेगा। 


मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक विक्षोभ बिहार में बहुत असरकारक नहीं दिखेगा। एक-दो दिनों तक सुबह के समय धुंध और कोहरा हो सकता है। इसके बाद धूप खिल जाएगी।

विक्षोभ बंगाल की तरफ निकलेगा : बताया कि बुधवार को तापमान में जो वृद्धि  दर्ज की गई वह विक्षोभ के प्रभावी होने का संकेत है। विक्षोभ बिहार होते हुए बंगाल की तरफ निकलेगा। गुरुवार को राज्य में उत्तर पश्चिमी, उत्तरी, उत्तरी-पूर्वी हवा चली। अधिकतम गति 08 किमी. प्रति घंटे रही। 

बदल
-पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक असर आज से दिखेगा बिहार में
-बादल दिखने के साथ ही तापमान में आंशिक गिरावट हो सकती है

-08 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली बुधवार को हवा
तीन ट्रेन रद्द : पटना से खुलने वाली तीन ट्रेनों को रेलवे ने बुधवार को रद्द कर दिया। इसमें संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, अपर इंडिया डाउन व अप हैं। वहीं दर्जनभर ट्रेन काफी विलंब से चल रही हैं।  


पटना, गया, पूर्णिया का तापमान सामान्य से ऊपर पहुंचा
मकर संक्रांति के बाद से मौसम में आए बदलाव के कारण राजधानी पटना, गया, पूर्णिया का अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान सामान्य से अधिक पहुंच गया है। भागलपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक लेकिन न्यूनतम तापमान सामान्य के स्तर पर पहुंच गया है। अन्य शहरों में भी तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें