फोटो गैलरी

Hindi Newsतथ्यहीन सवाल न पूछें सुशील मोदी : संजय सिंह

तथ्यहीन सवाल न पूछें सुशील मोदी : संजय सिंह

जदयू के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि सुशील मोदी अपने आप को कोर्ट, वकील, जज सबसे ऊपर समझते हैं। राजवल्लभ जेल से रिहा हुए, वे किन परिस्थितियों में रिहा हुए? न्यायालय ने उन्हें किस आधार पर...

तथ्यहीन सवाल न पूछें सुशील मोदी : संजय सिंह
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 19 Oct 2016 07:40 PM
ऐप पर पढ़ें

जदयू के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि सुशील मोदी अपने आप को कोर्ट, वकील, जज सबसे ऊपर समझते हैं। राजवल्लभ जेल से रिहा हुए, वे किन परिस्थितियों में रिहा हुए? न्यायालय ने उन्हें किस आधार पर जमानत दी? इसका जवाब राजवल्लभ देंगे, न कि नीतीश कुमार।

श्री सिंह ने कहा कि सुशील मोदी को समझना चाहिए कि न्यायालय की एक प्रक्रिया होती है, जिसके तहत वह फैसला करता है कि किसे जेल हो और किसे बेल। बिहार सरकार इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में अपील कर चुकी है। इसके बाद पूरी प्रक्रिया में सरकार की कोई भूमिका नहीं होती है। सुशील मोदी के तथ्यहीन और बिना सिर-पैर के सवालों के जवाब देने के लिए मुख्यमंत्री नहीं बैठे हैं। सुशील मोदी अपने सवालों में थोड़ी गंभीरता लाएं। जनहित से जुड़े सवाल पूछें तो उनकी सकारात्मक छवि बनेगी।

प्रवक्ता ने कहा कि सुशील मोदी वही व्यक्ति हैं, जिन्होंने भरी सभा में नीतीश कुमार को पीएम मटेरियल बताया था। कहा था कि नीतीश कुमार ही देश के पीएम बनने लायक हैं। जब नरेंद्र मोदी पीएम बन गए तो सुशील मोदी की भक्ति बदल गई। राजवल्लभ यादव के मामले में नीतीश कुमार ने पहले ही साफ कर दिया है कि आरोपित को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। सुशील मोदी जी, कानून पर विश्वास कीजिए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें