फोटो गैलरी

Hindi Newsदो अप्रैल को बिहार में आंधी-पानी की आशंका

दो अप्रैल को बिहार में आंधी-पानी की आशंका

गंगा के किनारे स्थित पश्चिम बंगाल के हिस्से में कम दबाव के दो क्षेत्र बुधवार की रात आपस में मिल रहे हैं। इससे बिहार के मौसम में बदलाव आएगा। उत्तरी-पूर्वी तथा दक्षिणी-पूर्वी बिहार में गुरुवार सुबह दस...

दो अप्रैल को बिहार में आंधी-पानी की आशंका
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 30 Mar 2017 12:21 PM
ऐप पर पढ़ें

गंगा के किनारे स्थित पश्चिम बंगाल के हिस्से में कम दबाव के दो क्षेत्र बुधवार की रात आपस में मिल रहे हैं। इससे बिहार के मौसम में बदलाव आएगा। उत्तरी-पूर्वी तथा दक्षिणी-पूर्वी बिहार में गुरुवार सुबह दस बजे तक आंधी के साथ ही गरज चमक के बीच बारिश हो सकती है। इसके बाद मौसम सामान्य हो जाएगा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इसके बाद दो अप्रैल को उत्तर-मध्य और उत्तर-पूर्व बिहार में आंधी और बारिश होने की आशंका है। 

मौसम विभाग से  मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को पूर्णिया और आसपास के जिलों में बादल आ गए थे। शाम 5.30 बजे तक पूर्णिया में 0.6 तथा सुपौल में 0.2 एमएम बारिश हो गई थी। रात में आंधी आने की आशंका जताई। मौसम विभाग ने इस अलर्ट से आपदा प्रबंधन विभाग को अवगत करा दिया है। गुरुवार को राजधानी पटना में भी आंशिक बादल दिख सकते हैं। तेज हवा चल सकती है। फिर मौसम साफ हो जाएगा। गया में मौसम साफ रहेगा। 

शहरों का तापमान
शहर  अधिकतम  न्यूनतम
पटना   35.2       23.3
गया    39.1       21.2
भागलपुर 33.0      23.3
पूर्णिया   31.4      23.3

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें