फोटो गैलरी

Hindi Newsगांधी मैदान के चारों तरफ आज एक लेन रहेगी चालू

गांधी मैदान के चारों तरफ आज एक लेन रहेगी चालू

प्रकाश पर्व को लेकर गांधी मैदान के चारों तरफ सड़क की एक लेन (बाहरी लेन) निजी वाहनों के लिए मंगलवार को भी चालू रहेगी। सड़क के अंदर की लेन से सिर्फ पैदल लोग आ-जा सकेंगे। वहीं, बुधवार को नगर कीर्तन के...

गांधी मैदान के चारों तरफ आज एक लेन रहेगी चालू
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 02 Jan 2017 11:11 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रकाश पर्व को लेकर गांधी मैदान के चारों तरफ सड़क की एक लेन (बाहरी लेन) निजी वाहनों के लिए मंगलवार को भी चालू रहेगी। सड़क के अंदर की लेन से सिर्फ पैदल लोग आ-जा सकेंगे। वहीं, बुधवार को नगर कीर्तन के दौरान अशोक राजपथ बंद रहेगा।

मंगलवार को बांसघाट की ओर से आने वाले वाहन चिल्ड्रेन पार्क, एसके मेमोरियल हॉल होते हुए करगिल चौक जा सकते हैं। बारी पथ से आने वाले वाहन रामगुलाम चौक होते हुए जेपी गोलंबर से डाकबंगला जा सकते हैं। जेपी गोलंबर से डीएम आवास होते हुए बांस घाट की ओर भी जा सकते हैं। गांधी मैदान की दूसरी लेन (इनर लेन) करगिल चौक से जेपी गोलंबर तक व जेपी गोलंबर से रामगुलाम चौक तक बंद रहेगी। हालांकि बाहर से आने वाले सिख श्रद्धालुओं के वाहन (बस हो या ट्रक) गांधी मैदान तक जाएंगे। श्रद्धालुओं को छोड़ने के बाद उनके वाहन की पार्किंग बांस घाट के पास की गई है।

ट्रैफिक एसपी पीके दास के मुताबिक नई व पुरानी बाइपास पर मंगलवार को भी यातायात सामान्य रहेगा। ऑटो का परिचालन करगिल चौक से गायघाट तक पहले से ही बंद कर दिया गया है। इधर, सोमवार को गांधी मैदान के चारों तरफ एक लेन चालू रही। ऑटो फ्रेजर रोड पर नहीं चले। इस कारण गांधी मैदान के पास जाम की समस्या नहीं रही।

4 को अशोक राजपथ बंद : 4 जनवरी की सुबह दस बजे गांधी मैदान से नगर कीर्तन निकेलगा। कीर्तन दोपहर एक बजे गायघाट गुरुद्वारा पहुंचेगा। इस दौरान अशोक राजपथ पर किसी तरह के वाहन नहीं चलेंगे। गायघाट गुरुद्वारा से जब नगर कीर्तन गुजर जाएगा तो अशोक राजपथ को गांधी मैदान से गायघाट तक के लिए खोल दिया जाएगा। गायघाट से दोपहर एक बजे के बाद से नगर कीर्तन आगे जाएगा। उसके बाद रात दस बजे श्रीहरिमंदिर साहिब गुरुद्वारा पहुंचेगा। इस दौरान गायघाट से श्रीहरिमंदिर साहिब तक किसी तरह के वाहन नहीं चलेंगे। उधर, बाजार समिति में आने- जाने वाले वाहनों के लिए रात साढ़े ग्यारह बजे से सुबह तीन बजे तक छूट रहेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें