फोटो गैलरी

Hindi Newsसंत-महात्मा केवल कल्याण ही करते हैं

संत-महात्मा केवल कल्याण ही करते हैं

महात्मा केवल कल्याण ही करते हैं। कल्याण करना ही उनका स्वभाव है। मान-अपमान की चिंता संत-महात्मा नहीं करते हैं। बल्कि उनके अपमान की चिंता भगवान करते हैं। उनका अपमान करने वाले का विनाश हो जाता है। मानस...

संत-महात्मा केवल कल्याण ही करते हैं
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 20 Oct 2016 11:00 PM
ऐप पर पढ़ें

महात्मा केवल कल्याण ही करते हैं। कल्याण करना ही उनका स्वभाव है। मान-अपमान की चिंता संत-महात्मा नहीं करते हैं। बल्कि उनके अपमान की चिंता भगवान करते हैं। उनका अपमान करने वाले का विनाश हो जाता है।

मानस धुरंधर पं.भगवान दास ने गुरुवार को श्री सहस्त्र चंडीमहायज्ञ में मौजूद श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। संत पशुपतिनाथ बाबा के 107वें जन्मोत्सव के मौके पर महायज्ञ का आयोजन श्रीसत्यनारायण ट्रस्ट परिसर बुद्धमार्ग में किया गया है। इसके पूर्व बेचू दूबे, यजमान रवि सुशांत ने यज्ञमंडप में पूजा-अर्चना की। संत पशुपतिनाथ वेद विद्यालय के आचार्यों और बटुकों ने रुद्राभिषेक किया। वहीं मंडप की परिक्रमा करने वालों का दिनभर तांता लगा रहा। भजन-कीर्तन से पूरा माहौल भक्तिमय रहा। पं. नरहरि दास ने अपने भजनों से श्रद्धालुओं को विभोर किया..ध्यान रहे प्रभु पर चाहे पहने धोती पैंट...जगत में कोई ना परमानेंट...। पं. कुशेश्वर चौधरी ने गजेन्द्र मोक्ष की कथा सुनाकर आनंदित किया। पं.नवल किशोर उपाध्याय ने भी भजन सुनाए। यज्ञाचार्य पं.नरेन्द्र नाथ पांडेय ने कहा कि निरंतर भगवान की स्मृति ही भक्ति है। भक्तिभाव की दृढ़ता से भगवान प्रसन्न होते हैं। इस मौके पर मदन गोपाल शुक्ल, सुदर्शन साबू, दया पांडेय, अक्षय तिवारी, ह्रषिकेश पाठक, सुधाकर सिंह, उपेन्द्र सिंह आदि भी मौजूद थे।

गीतासार पुस्तक का लोकार्पण : स्वामी श्रीपशुपतिनाथ बाबा के अमृत वचनों पर आधारित पुस्तक गीतासार संग्रह का लोकार्पण गुरुवार को श्री सहस्त्र चंडीमहायज्ञ के दौरान संपूर्णानंद विश्वविद्यालय काशी के पूर्व कुलपति डा.नरेन्द्रनाथ पांडेय ने किया। पुस्तक के लेखक हृषिकेश पाठक हैं। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि यह पुस्तक संग्रहणीय और पठनीय है। इस दौरान भगवान दास, कुशेश्वर चौधरी ने भी अपने विचार रखे। राजकुमार प्रेमी ने सरस्वती वंदना पेश की और धन्यवाद ज्ञापन अरविंद कुमार ने किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें