गडकरी के कार्यक्रम में नहीं बुलाये गये प्रेम : तेजस्वी
उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने आरोप लगाया है कि बिहार भाजपा इकाई में आग लगी हुई है। सभी लोग सुशील मोदी की तानाशाही से परेशान हैं। अभी परसों छपरा और मुजफ्फरपुर में हुए केंद्रीय मंत्री नितिन...
उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने आरोप लगाया है कि बिहार भाजपा इकाई में आग लगी हुई है। सभी लोग सुशील मोदी की तानाशाही से परेशान हैं। अभी परसों छपरा और मुजफ्फरपुर में हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कार्यक्रम में वरिश्ठ भाजपा नेता एवं विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता प्रेम कुमार को बुलाया भी नहीं गया। उनका नाम भी निमंत्रण पत्र में नहीं दिया गया।
उन्होंने कहा है कि अगर सुशील मोदी का उसमें नाम है तो प्रेम कुमार का भी नाम होना चाहिए था। प्रेम कुमार अतिपिछड़े समाज का प्रतिनिधत्वि करते हैं, इसलिए उन्हें बीजेपी में दरकिनार किया जा रहा है। बिहार बीजेपी के शत्रुघ्न सिन्हा, भोला सिंह, गोपाल सिंह जैसे वरीय नेता हमेशा बीजेपी और इनके खिलाफ बोलते रहते हैं। दूसरों के मामलों में ताका-झांकी करने वाले सुशील मोदी पहले अपने घर को दुरस्त करें।