फोटो गैलरी

Hindi Newsबिहार: तख्त साहिब से निकली प्रभातफेरी, 350वें प्रकाश पर्व का आगाज

बिहार: तख्त साहिब से निकली प्रभातफेरी, 350वें प्रकाश पर्व का आगाज

अहले सुबह 4:30 बजे निकली प्रभात फेरी राजधानी पटना में तख़्त साहिब से प्रभात फेरी निकाल कर शनिवार से प्रकाशोत्सव की शुरुआत हो गयी। अहले सुबह करीब साढ़े 4 बजे पंच प्यारे की अगुआयी में प्रभात

लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 24 Dec 2016 10:39 AM

अहले सुबह 4:30 बजे निकली प्रभात फेरी

राजधानी पटना में तख़्त साहिब से प्रभात फेरी निकाल कर शनिवार से प्रकाशोत्सव की शुरुआत हो गयी। अहले सुबह करीब साढ़े 4 बजे पंच प्यारे की अगुआयी में प्रभात फेरी निकाली गयी। पंच प्यारे दशमेश गुरु का गुणगाण करते हुए पटना सिटी के कई रास्तों से गुजरे। बोले सो निहाल, सत श्री अकाल की गूंज से पटना साहिब की सुबह भक्तिमय हो उठी।

बिहार: तख्त साहिब से निकली प्रभातफेरी, 350वें प्रकाश पर्व का आगाज
1 / 3

बिहार: तख्त साहिब से निकली प्रभातफेरी, 350वें प्रकाश पर्व का आगाज

गूंजे सो निहाल के जय कारे

सुबह साढ़े चार बजे गुरुघर से निकली प्रभातफेरी भगत सिंह चौक, गुरु गोविंद सिंह पथ, मंगल तालाब, दीरा पर होते हुए बाललीला गुरुद्वारा का दर्शन कर हरिमंदिर गली के रास्ते वापस तख्त साहिब पहुंची। इस दौरान गुरु नगरी में बोले सो निहाल, सत श्री अकाल, राज करेगा खालसा, वाहो-वाहो गुरु गोविंद सिंहजी, आपे गुरु चेला आदि नारों की गूंज के साथ दिन की शुरुआत हुई।

बिहार: तख्त साहिब से निकली प्रभातफेरी, 350वें प्रकाश पर्व का आगाज
2 / 3

बिहार: तख्त साहिब से निकली प्रभातफेरी, 350वें प्रकाश पर्व का आगाज

350वें प्रकाशोत्सव का हुआ आगाज

प्रकाशोत्सव के साथ ही साहिबे कमाल गुरु गोविंद सिंहजी के 350वें प्रकाशोत्सव का कार्यक्रम आज से शुरू हो गया। प्रभातफेरी में काफी संख्या में देश-विदेश से आनेवाले श्रद्धालुओं ने भी शिरकत की। इसका समापन तीन जनवरी को बड़ी प्रभातफेरी के साथ होगा। प्रकाशोत्सव का मुख्य समारोह पांच जनवरी को मनाया जाएगा। वहीं चार जनवरी को गांधी मैदान से नगर कीर्तन निकाली जाएगी।  

बिहार: तख्त साहिब से निकली प्रभातफेरी, 350वें प्रकाश पर्व का आगाज
3 / 3

बिहार: तख्त साहिब से निकली प्रभातफेरी, 350वें प्रकाश पर्व का आगाज