फोटो गैलरी

Hindi Newsभ्रष्टाचार पर केन्द्र ने किया कारगर प्रहार : मोदी

भ्रष्टाचार पर केन्द्र ने किया कारगर प्रहार : मोदी

पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि तीन साल में केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार पर कारगर प्रहार किया है। कहा कि इस दौरान केन्द्र सरकार ने 65 हजार करोड़ का कालाधन उजागर किया,...

भ्रष्टाचार पर केन्द्र ने किया कारगर प्रहार : मोदी
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 25 May 2017 07:22 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि तीन साल में केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार पर कारगर प्रहार किया है। कहा कि इस दौरान केन्द्र सरकार ने 65 हजार करोड़ का कालाधन उजागर किया, जबकि 600 करोड़ की बेनामी सम्पति जब्त की है। गुरुवार को विज्ञप्ति जारी कर उन्होंने आरोप लगाया कि यूपीए के 10 वर्षों के शासनकाल में 12 लाख करोड़ से ज्यादा के घोटाले हुए। इससे क्षुब्ध देश की जनता ने भ्रष्टाचार पर निर्णायक हमला करने के लिए नरेन्द्र मोदी को जनादेश दिया था।

श्री मोदी ने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार की कार्रवाई से बिहार में महागठबंधन के बड़े नेता लालू प्रसाद घबड़ाए हुए हैं। राजेश अग्रवाल की गिरफ्तारी और अब मीसा भारती और उनके पति शैलेश कुमार को आईटी की नोटिस के बाद लालू-तेजस्वी को मालूम पड़ गया होगा कि किन 22 ठिकानों पर आईटी की छापेमारी हुई थी।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने 2.30 करोड़ फर्जी राशन कार्ड और 3.3 करोड़ डुप्लीकेट एलपीजी कनेक्शन को रद्द कर 28 करोड़ जनधन खातों में डीबीटी के जरिए लाभार्थियों को सीधे फायदा पहुंचाया, जिससे 35 हजार करोड़ की बचत हुई। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से जहां देश में कालाधन पर अंकुश लगा है वहीं अर्थव्यवस्था में 5 लाख करोड़ की बचत हुई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें