फोटो गैलरी

Hindi Newsपूर्व सैनिक गरजे- छूट दे सरकार तो पीओके ही नहीं बलूचिस्तान भी होगा अपना

पूर्व सैनिक गरजे- छूट दे सरकार तो पीओके ही नहीं बलूचिस्तान भी होगा अपना

हम बोलते नहीं,जब मारना होगा तो समय और जगह हम तय करेंगे...। फिल्म सौदागर में बोले गए मशहूर अभिनेता राजकुमार के डायलॉग को वर्षों बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने याद दिला दी। बुधवार की रात भारतीय...

पूर्व सैनिक गरजे- छूट दे सरकार तो पीओके ही नहीं बलूचिस्तान भी होगा अपना
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 29 Sep 2016 11:16 PM
ऐप पर पढ़ें

हम बोलते नहीं,जब मारना होगा तो समय और जगह हम तय करेंगे...। फिल्म सौदागर में बोले गए मशहूर अभिनेता राजकुमार के डायलॉग को वर्षों बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने याद दिला दी। बुधवार की रात भारतीय सैनिकों ने पीओके में घुसकर आतंकियों के शिविरों को नष्ट कर दिया और कई आतंकियों को मार गिराया। सर्जिकल स्ट्राइक की खबर फैलते ही पटना में पूर्व सैनिकों ने कुछ इस प्रकार अपने विचार व्यक्त किए। पूर्व सूबेदार महेन्द्र चौधरी ने कहा कि ये हमला और पहले होना चाहिए था। इस कार्रवाई से भारतीय सेना का हौसला बुलंद होगा। उरी में शहीद हुए सैनिकों की आत्मा की शांति मिलेगी। पीओके में हमले से पाकिस्तान और आतंकवादियों को अब भारत पर कार्रवाई करने और अंजाम भुगतने के लिए सोचने पर मजबूर कर दिया है। पूर्व नायक उपेन्द्र सिंह ने बताया कि सर्जिकल स्ट्राइक से भारतीय सेना का मनोबल बढ़ा है। केन्द्र में पहली सरकार है जिसने मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सेना को छूट दी है। इस कार्रवाई से पाकिस्तानी सेना को भारत के अंदर कुछ करने से पहले सौ बार सोचना होगा। पाकिस्तानी सेना की उपज आतंवादियों के खिलाफ और पहले ही इस तरह की कारवाई करने की जरूरत थी। कर्नल आरडी सिंह ने कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर की समस्या आजादी के बाद से ही झेलते आ रहे हैं। अब इसे समूल नष्ट करने और अपने कब्जे में लेने की जरूरत है। सेवानिवृत्ति के बाद पूर्व सैनिक पांच वर्ष देश की सेवा के लिए रिजर्व रहते हैं। देश की सीमा पर जाने की जरूरत पड़ी तो पूर्व सैनिक आज भी तैयार हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी के फैसले से भारतीय सेना, पूर्व सैनिक समेत देशवासी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। पूर्व सूबेदार आरके उपाध्याय ने कहा कि अभी तो सर्जिकल स्ट्राइक हुई है। केन्द्र सरकार सेना को खुला छोड़ दे तो आजाद कश्मीर तो क्या बलूचिस्तान भी लाकर दे देंगे। दो घंटे की छूट में पाकिस्तान में त्राहिमाम मच गई है। अलगाववादियों पर भी अंकुश लगाने के लिए सेना को खुली छूट देने की जरूरत है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें