फोटो गैलरी

Hindi Newsदिव्यांग अपने को कमजोर न समझें, सरकार उनके साथ : मंत्री

दिव्यांग अपने को कमजोर न समझें, सरकार उनके साथ : मंत्री

विश्व दिव्यांग दिवस पर शनिवार को तोषियास संस्था द्वारा मोइनुल हक स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री डॉ. अशोक चौधरी व कहा संस्कृति एवं युवा मामले के मंत्री शिवचंद्र...

दिव्यांग अपने को कमजोर न समझें, सरकार उनके साथ : मंत्री
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 03 Dec 2016 10:11 PM
ऐप पर पढ़ें

विश्व दिव्यांग दिवस पर शनिवार को तोषियास संस्था द्वारा मोइनुल हक स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री डॉ. अशोक चौधरी व कहा संस्कृति एवं युवा मामले के मंत्री शिवचंद्र राम ने दिव्यांगों की हौसलाअफजाई की।

डॉ. चौधरी ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी अगर कोई कुछ करने की ठान ले तो वह उस कार्य को बेहतर तरीके से कर सकता है। दिव्यांग अपने को कमजोर न समझें। उनके साथ सरकार खड़ी है। मंत्री शिवचंद्र राम ने कहा कि दिव्यांग हमारे मान हैं, सम्मान हैं। राज्य सरकार उनके कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही है। संस्थान इसका प्रचार-प्रसार कर दिव्यांगों को उनका लाभ दिलावाए। श्री राम ने अनीसाबाद में केंद्र सरकार द्वारा संचालित दिव्यांग प्रशिक्षण केंद्र की खस्ता हालत पर नाराजगी जतायी। कहा कि इसे दुरुस्त किया जाना चाहिए।

इससे पूर्व संस्था के सचिव सौरव कुमार, अनीश कुमार ने दोनों मंत्रियों और बिहार प्लेयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी को सम्मानित किया। मौके पर प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया।

होगी कार्रवाई : बिना राष्ट्रीय/राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिए फर्जी सर्टिफिकेट पर राज्य सरकार से पुरस्कार लेने के मामले की जांच पूरी हो गई है। युवा मामले के मंत्री शिवचंद्र राम ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें