फोटो गैलरी

Hindi Newsमनेर में निर्माणाधीन ईंट-भट्ठे की चिमनी गिरी, दो मरे

मनेर में निर्माणाधीन ईंट-भट्ठे की चिमनी गिरी, दो मरे

मनेर के ब्रह्मचारी गांव स्थित गंगा किनारे निर्माणाधीन ईंट-भट्ठा की 120 फीट ऊंची चिमनी गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई। हादसे के वहां अफरातफरी मच गई। मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश हायतनगर के लहेरा...

मनेर में निर्माणाधीन ईंट-भट्ठे की चिमनी गिरी, दो मरे
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 08 Dec 2016 11:19 PM
ऐप पर पढ़ें

मनेर के ब्रह्मचारी गांव स्थित गंगा किनारे निर्माणाधीन ईंट-भट्ठा की 120 फीट ऊंची चिमनी गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई। हादसे के वहां अफरातफरी मच गई। मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश हायतनगर के लहेरा गांव निवासी मो़ लतीफ के बेटे मो़ भूरा (45 वर्ष) व मो़ मुन्ना के बेटे सुक्का (40 वर्ष) के रूप में हुई है।

गुरुवार को चिमनी गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से गंभीर रूप से घायल दो मजदूरों को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची मनेर पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दरअसल, ब्रह्मचारी गांव के पास गंगा किनारे अमन ईंट भट्ठा की पुरानी चिमनी को तोड़कर नई बनाई जा रही है। उसके निर्माण कार्य में 10 मजदूर लगे थे। चार मजदूर चिमनी के ऊपर चढ़कर ईंट जोड़ रहे थे। अन्य छह मजदूर नीचे से रस्सी के सहारे सामान पहुंचा रहे थे। इसी दौरान बांस के सहारे बन रही चिमनी जोरदार आवाज के साथ नीचे गिर गई। हादसे में मो़ भूरा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से तीन घायल मजदूरों को दानापुर अस्पताल ले जाने लगे।

इसी दौरान रास्ते में सुक्का की मौत हो गई। घायल मो़ चांद व मो़ एकराम को डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया। चिमनी निर्माण में लगे मजूदरों का आरोप था कि ईंट भट्ठा मालिक और इंजीनियर की लापरवाही के कारण दोनों मजदूरों की मौत हुई है। मालिक और इंजीनियर को बोलने के बाद भी ईंट, मसाला अच्छी क्वालिटी का नहीं दिया जा रहा था। 120 फीट ऊंची चिमनी को बनाने के लिए पर्याप्त व्यवस्था भी नहीं की गई। लिखित आवेदन के बाद होगी कार्रवाईथानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया कि घटना में दो मजदूरों की मौत हुई है। दो लोग घायल हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पीड़ितों के लिखित आवेदन देने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच के बाद ईंट भट्ठा मालिक और इंजीनियर पर कार्रवाई होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें