फोटो गैलरी

Hindi Newsविधान परिषद में उठा सिगरेट फैक्टरी यूनियन का मामला

विधान परिषद में उठा सिगरेट फैक्टरी यूनियन का मामला

विधान परिषद में शुक्रवार को मुंगेर के आईटीसी फैक्टरी के श्रमिक संघों का मामला भी उठा। भाजपा के विनोद नारायण झा, कृष्ण कुमार सिंह आदि ने मंत्री विजय प्रकाश के वक्तव्य पर प्रश्नचिन्ह लगाया। शोरगुल,...

विधान परिषद में उठा सिगरेट फैक्टरी यूनियन का मामला
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 24 Mar 2017 07:33 PM
ऐप पर पढ़ें

विधान परिषद में शुक्रवार को मुंगेर के आईटीसी फैक्टरी के श्रमिक संघों का मामला भी उठा। भाजपा के विनोद नारायण झा, कृष्ण कुमार सिंह आदि ने मंत्री विजय प्रकाश के वक्तव्य पर प्रश्नचिन्ह लगाया। शोरगुल, आरोप-प्रत्यारोप और टोकाटोकी के बीच भाजपा सदस्यों ने कहा कि मंत्री वहां अपनी यूनियन बनाना चाहते हैं। उधर, मंत्री का कहना था कि भाजपा अपने किसी मो. शम्सी के माध्यम से यूनियन पर फर्जी तरीके से कब्जा करना चाहती है। सभापति अवधेश नारायण सिंह ने नियमन दिया कि यह मामला चूंकि उच्च न्यायालय के विचाराधीन है, इसलिए सदन में उस पर चर्चा नहीं हो सकती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें