गांधी मैदान में 21 को बनेगा बिहार का नक्शा
गांधी मैदान में 10 हजार छात्राएं 21 जनवरी को मानव शृंखला बनाकर बिहार का नक्शा बनाएंगी। लोगों को जागरूक करेंगी। इस बाबत जिला शिक्षा कार्यालय सभी स्कूलों को पत्र भेज रहा है। बुधवार को जिला शिक्षा...
गांधी मैदान में 10 हजार छात्राएं 21 जनवरी को मानव शृंखला बनाकर बिहार का नक्शा बनाएंगी। लोगों को जागरूक करेंगी। इस बाबत जिला शिक्षा कार्यालय सभी स्कूलों को पत्र भेज रहा है।
बुधवार को जिला शिक्षा कार्यालय में डीईओ एम. दास की अध्यक्षता में संचालन कोर कमेटी की बैठक हुई। इसमें तैयारियों की समीक्षा की गई। बताया गया कि पांचवीं से 12वीं कक्षा तक की लगभग 10 हजार छात्राएं इसमें भाग लेंगी। सुबह 10 से 10:30 बजे तक गांधी मैदान में बिहार का नक्शा बनेगा। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अशोक ने बताया कि इसके लिए स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पटना जिले के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापकों को बच्चों की संख्या देनी होगी जो इसमें भाग लेंगे। मानव शृंखला में छात्र-छात्राएं, शिक्षक, कर्मचारी व अभिभावक भाग लेंगे। नक्शा कैसे बनेगा, इसका प्रारूप तैयार हो रहा है।