फोटो गैलरी

Hindi Newsसारण में टेंट संचालक की गोली मार हत्या

सारण में टेंट संचालक की गोली मार हत्या

सारण जिले के गड़खा थाने के परसा दरगाह गांव में शुक्रवार की सुबह एक टेंट संचालक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। मृतक 22 वर्षीय अफसर खान परसा दरगाह निवासी उस्मान शेख का पुत्र था। वह दरवाजे पर सोया था...

सारण में टेंट संचालक की गोली मार हत्या
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 28 Apr 2017 01:52 PM
ऐप पर पढ़ें

सारण जिले के गड़खा थाने के परसा दरगाह गांव में शुक्रवार की सुबह एक टेंट संचालक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। मृतक 22 वर्षीय अफसर खान परसा दरगाह निवासी उस्मान शेख का पुत्र था।

वह दरवाजे पर सोया था तभी उसके सीने में गोली मारी गई। । गोली चलने की आवाज सुनते ही पास में सो रहे दो भाइयों की नींद खुल गई। उन्होंने देखा कि मुंह बांधे एक युवक भाग रहा है। वे जब तक कुछ समझ पाते तब तक हमलावर भागने में सफल हो गया। जख्मी अवस्था मे पड़े टेंट संचालक को परिजन घायलावस्था में तुरंत इलाज के लिए पीएचसी ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की हत्या के बाद घर मे कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार रजक के अनुसार हमलावर की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी की जा रही है। फिलहाल पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार घटना का कारण पुरानी रंजिश की संभावना जतायी जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें