फोटो गैलरी

Hindi Newsसुशील मोदी का वार : लालू देश नहीं, बेनामी संपत्ति बचाओ रैली कर रहे

सुशील मोदी का वार : लालू देश नहीं, बेनामी संपत्ति बचाओ रैली कर रहे

पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने आरोप लगाया है कि लालू प्रसाद देश बचाओ नहीं, बेनामी संपत्ति बचाओ रैली करने जा रहे हैं। आरोप लगाया कि रैली के जरिए लालू प्रसाद चारा घोटाले व रेलमंत्रित्व काल में...

सुशील मोदी का वार : लालू देश नहीं, बेनामी संपत्ति बचाओ रैली कर रहे
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 21 May 2017 07:00 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने आरोप लगाया है कि लालू प्रसाद देश बचाओ नहीं, बेनामी संपत्ति बचाओ रैली करने जा रहे हैं। आरोप लगाया कि रैली के जरिए लालू प्रसाद चारा घोटाले व रेलमंत्रित्व काल में अर्जित अपनी अकूत बेनामी संपत्ति को बचाना चाहते हैं।

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि सत्ता हमेशा से लालू प्रसाद के लिए गरीबों का कल्याण नहीं बल्कि लूट का लाइसेंस रहा है। कहा कि रैली-रैला के जरिए लालू प्रसाद चाहे जितनी कोशिश कर लें, उनकी बेनामी संपत्ति बचने वाली नहीं है। श्री मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार और मुखौटा कम्पनियों के जरिए अकूत बेनामी संपत्ति एकत्र करने वालों में केन्द्र सरकार की कार्रवाई से हड़कम्प है। आरोप लगाया कि ममता बनर्जी, मायावती और अखिलेश यादव जैसे लालू प्रसाद के साथ नोटबंदी का विरोध करने वाले लोग अब रैली के नाम पर बेनामी सम्पति को बचाने के लिए एकजुट हो रहे हैं। मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद ने यह तो स्वीकार कर लिया है कि पटना में बन रहे बिहार का सबसे बड़ा 750 करोड़ का मॉल उनका है।

श्री मोदी ने दावा किया कि अब तक चुप्पी साध कर लालू परिवार ने यह भी मान लिया है कि दिल्ली के बिजवासन, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, सैनिक फार्म की कई सौ करोड़ की प्रॉपर्टी के साथ ही औरंगाबाद की 54 डिसमिल जमीन, पटना में कत्याल की जमीन पर निर्माणाधीन पेट्रोल पम्प तथा जीबी मॉल जैसी तमाम बेनामी सम्पति के वे मालिक हैं। कहा कि अगर लालू प्रसाद की रैली में मुख्यमंत्री शामिल होते हैं तो इसका मतलब है कि बेनामी सम्पति के खिलाफ कार्रवाई की उनकी मांग ढकोसला थी और अब वे भ्रष्टाचारियों के समर्थन में खड़े हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें