फोटो गैलरी

Hindi Newsकिशोरी सिन्हा की पटना में स्थापित होगी प्रतिमा : नीतीश

किशोरी सिन्हा की पटना में स्थापित होगी प्रतिमा : नीतीश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की कि पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिन्हा की धर्मपत्नी और पूर्व सांसद किशोरी सिन्हा की प्रतिमा पटना में स्थापित होगी। जहां पर सत्येन्द्र नारायण सिन्हा जी की...

किशोरी सिन्हा की पटना में स्थापित होगी प्रतिमा : नीतीश
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 20 Dec 2016 02:00 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की कि पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिन्हा की धर्मपत्नी और पूर्व सांसद किशोरी सिन्हा की प्रतिमा पटना में स्थापित होगी। जहां पर सत्येन्द्र नारायण सिन्हा जी की प्रतिमा लगी है, वहीं पर इनकी भी प्रतिमा लगेगी।

मुख्यमंत्री मंगलवार को बोरिंग रोड स्थित आवास जाकर स्व किशोरी सिन्हा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। बाद में पत्रकारों से वार्ता करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि किशोरी सिन्हा जी के निधन से मर्माहत हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को चिर शांति प्रदान करे। सामाजिक कार्यों में उनकी रुचि थी और जब भी उनसे मिलने का अवसर मिला, उनका स्नेह मिला। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, विधान पार्षद संजय सिंह, पूर्व मंत्री महाचन्द्र सिंह, पूर्व विधायक मंजीत सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता छोटू सिंह, नन्द किशोर कुशवाहा सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी स्व किशोरी सिन्हा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें