फोटो गैलरी

Hindi Newsगुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए गर्मी की छुट्टी बाद विशेष कार्यशाला

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए गर्मी की छुट्टी बाद विशेष कार्यशाला

गर्मी की छुट्टी के बाद जिला मुख्यालय में दो दिवसीय विशेष कार्यशाला आयोजित की जाएगी। माध्यमिक शिक्षक संघ ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का ग्राफ गिरते देख विशेष कार्यशाला की अनुमति डीईओ व सर्व शिक्षा डीपीओ...

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए गर्मी की छुट्टी बाद विशेष कार्यशाला
Mon, 05 Jun 2017 08:00 PM
ऐप पर पढ़ें

गर्मी की छुट्टी के बाद जिला मुख्यालय में दो दिवसीय विशेष कार्यशाला आयोजित की जाएगी। माध्यमिक शिक्षक संघ ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का ग्राफ गिरते देख विशेष कार्यशाला की अनुमति डीईओ व सर्व शिक्षा डीपीओ से मांगी गयी थी। दोनों पदाधिकारियों की सहमति के बाद कार्यशाला का विषय वस्तु भी तैयार कर ली गयी है। माध्यध्मिक शिक्षक संघ के सचिव राजाजी राजेश ने बताया कि विशेष कार्यशाला में सभी प्रकार के हाईस्कूलों के एचएम व लिपिक शामिल होंगे। उनको स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण में विद्यालय संचालन के गुर सिखाए जाएंगे। जानकारी के अभाव में स्कूल संचालन में कई तरह की कठिनाईयां भी आती है जिनका निदान कार्यशाला के माध्यम से निदान किया जाएगा। डीईओ ने भी संगठन के सचिव को कार्यशाला का विषय वस्तु तय करने की जिम्मेवारी दी है। कार्यशाला के विषय वस्तु में माध्यमिक विद्यालयों में क्रियाशीलन, अध्ययन, अध्यापन एवं परीक्षा, पाठ्यक्रम व मूल्यांकन आदि शामिल है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें