फोटो गैलरी

Hindi NewsNAWADA -पूर्व सांसद सूरजभान आज अकबरपुर के बरेब में

NAWADA -पूर्व सांसद सूरजभान आज अकबरपुर के बरेब में

लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद सूरजभान बुधवार को नवादा में होंगे। वे अकबरपुर प्रखंड के बरेब गांव में पार्टी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस बाबत युवा लोजपा के...

NAWADA -पूर्व सांसद सूरजभान आज अकबरपुर के बरेब में
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 08 Nov 2016 10:11 PM
ऐप पर पढ़ें

लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद सूरजभान बुधवार को नवादा में होंगे। वे अकबरपुर प्रखंड के बरेब गांव में पार्टी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस बाबत युवा लोजपा के जिलाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि युवा लोजपा और लोजपा जिला इकाई की बैठक बरेब के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित की गयी है। इस कार्यक्रम में सूरजभान के अलावा लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सिंह, नवादा लोजपा के जिलाध्यक्ष अजीत यादव, नालंदा जिला लोजपा के अध्यक्ष राजू पासवान के अलावा दोनों जिला से पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता एकजुट होंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें