राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियों की हुई समीक्षा
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बिहार दौरे को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा हुई। मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह ने पुलिस-प्रशासन के अन्य अधिकारियों के साथ बैठकर राष्ट्रपति के आगमन को लेकर की जा रही...
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बिहार दौरे को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा हुई। मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह ने पुलिस-प्रशासन के अन्य अधिकारियों के साथ बैठकर राष्ट्रपति के आगमन को लेकर की जा रही तैयारियों की गहनता से समीक्षा की।
बैठक में डीजीपी पीके ठाकुर, गृह के प्रधान सचिव आमिर सुबहानी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। राष्ट्रपति 19 मार्च को बोधगया से राजगीर जाएंगे। बोधगया वे दिन के लगभग 12 बजे पहुंचेंगे। सवा 12 बजे वे हेलिकॉप्टर से राजगीर के लिए रवाना होंगे। शाम सवा छह बजे राष्ट्रपति बोधगया से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
वहीं, 24 मार्च को पटना आ रहे राष्ट्रपति लगभग दो बजे हवाई अड्डा पहुंचेंगे। शाम सवा पांच बजे वे नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। मुख्य सचिव ने राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सभी तैयारी पूरी करने को कहा। कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।