फोटो गैलरी

Hindi Newsक्षेत्रीय विषमता दूर होने से ही विकास : राजीव

क्षेत्रीय विषमता दूर होने से ही विकास : राजीव

जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा है कि क्षेत्रीय विषमता को समाप्त किए बिना देश का विकास नहीं हो सकता है। खासकर संसाधनों के वितरण में बिहार जैसे विकासशील राज्य की उपेक्षा करके देश आगे नहीं बढ़...

क्षेत्रीय विषमता दूर होने से ही विकास : राजीव
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 24 Apr 2017 09:55 PM
ऐप पर पढ़ें

जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा है कि क्षेत्रीय विषमता को समाप्त किए बिना देश का विकास नहीं हो सकता है। खासकर संसाधनों के वितरण में बिहार जैसे विकासशील राज्य की उपेक्षा करके देश आगे नहीं बढ़ सकता है।

प्रवक्ता ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने जो सुझाव दिए हैं, वह देश के समस्त अविकसित व विकासशील राज्यों के हित में है। केवल विकसित राज्यों में ही संसाधन झोंककर देश को मजबूत नहीं किया जा सकता है। देश की अर्थव्यस्था में सुधार के लिए पीछे छूट गए राज्यों को प्राथमिकता देना जरूरी है। केन्द्रीय करों में राज्यों का हिस्सा आधा हो। केंद्रीय योजनाओं में केंद्रांश बढ़ाई जाए। बिहार से लाखों करोड़ का जमा लेकर विकसित राज्यों में कर्ज देने व निवेश करने की परिपाटी पर लगाम लगाना होगा।

केंद्र किसानों से किए वादे पर खरा नहीं उतरा : सुनील

पटना। जदयू प्रवक्ता डॉ. सुनील कुमार सिंह ने कहा है कि केन्द्र सरकार किसानों से किए वायदे को धरातल पर नहीं उतार सकी है। हर खेत को पानी देने का वादा असफल हो चुका है। लागत मूल्य से 50 फीसदी मुनाफा किसानों को नहीं मिला। केन्द्र सरकार ने तो किसानों को आत्महत्या करने के लिए छोड़ दिया है। वहीं, बिहार सरकार की कोशिशों के कारण राज्य में पांच साल बाद रिकॉर्ड गेहूं का उत्पादन हुआ है।

राज्य सरकार बढ़ा रही युवाओं को : सेतु

पटना। युवा जदयू के प्रदेश प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह सेतु ने कहा है कि नीतीश सरकार युवाओं को आगे बढ़ा रही ताकि राज्य भी आगे बढ़े। सात निश्चय की विभिन्न योजनाओं से छात्रों को काफी लाभ हो रहा है। नौकरी खोजने के लिए भत्ता, पढ़ने के लिए कर्ज दिया जा रहा है। युवाओं का कौशल विकास कर उनको रोजगार के लायक बनाया जा रहा है। विवि में फ्री वाई-फाई की सुविधा दी जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें