फोटो गैलरी

Hindi Newsराहुल गांधी के सवालों से भाग रहे प्रधानमंत्री : सदानंद

राहुल गांधी के सवालों से भाग रहे प्रधानमंत्री : सदानंद

कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के सवालों का जवाब देने से भाग रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का मजाक उड़ाकर वे जवाब देने...

राहुल गांधी के सवालों से भाग रहे प्रधानमंत्री : सदानंद
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 23 Dec 2016 07:22 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के सवालों का जवाब देने से भाग रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का मजाक उड़ाकर वे जवाब देने से बच नहीं सकते। शुक्रवार को जारी बयान में श्री सिंह ने कहा कि सहारा समूह से 40 करोड़ लेने के राहुल गांधी के आरोप का जवाब शालीनता से प्रधानमंत्री के द्वारा देश की जनता को देना चाहिए था। ऐसा नहीं कर खुद प्रधानमंत्री सवालों के घेरे में आ गए हैं।

1990 से छात्रवृत्ति घोटाला की जांच हो: कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक लाल बाबू लाल ने राज्य सरकार से कल्याण विभाग में हुई छात्रवृत्ति घोटाला की जांच 1990 से कराने की मांग की। शुक्रवार को जारी बयान में श्री लाल ने घोटाला करने वालो को स्पेशल कोर्ट के माध्मय से तीन महीने के अंदर आजीवन करावास की सजा दिलाने की मांग की।

मदरसा छात्रों को नि:शुल्क पुस्तक मिले : डॉ. शकील

कांग्रेस विधायक व प्रदेश कांग्रेस सचिव डॉ. शकील अहमद खां ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर राज्य सरकार से सहायता प्राप्त मदरसों में कक्षा एक से वस्तानिया तक छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क पुस्तक देने का अनुरोध किया। शुक्रवार को जारी पत्र में डॉ. शकील ने कहा कि बिहार टेक्स्ट बुक कॉरपोरेशन प्राथमिक व मध्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क पुस्तकें देता है। जबकि उक्त वर्गों के मदरसों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क पुस्तकें उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें