फोटो गैलरी

Hindi Newsप्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग

प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग

आलमगंज थाना क्षेत्र के बिस्कोमान गोलम्बर स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने से लाखों रुपए की संपत्ति जल कर राख हो गई। फैक्ट्री में कचड़ा प्लास्टिक से दाना तैयार किया जाता है। साथ ही दाना से अन्य...

प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 13 Jan 2017 09:33 PM
ऐप पर पढ़ें

आलमगंज थाना क्षेत्र के बिस्कोमान गोलम्बर स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने से लाखों रुपए की संपत्ति जल कर राख हो गई। फैक्ट्री में कचड़ा प्लास्टिक से दाना तैयार किया जाता है। साथ ही दाना से अन्य सामान भी तैयार किए जाते हैं। काफी मशक्कत के बाद पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की आठ यूनिट ने आग पर किसी तरह काबू पाया। फैक्ट्री इंचार्ज अरविंद सिंह ने बताया कि गुरुवार की रात रोजाना की तरह काम समाप्त होने के बाद रात में फैक्ट्री बंद हो गई थी। सारे मजदूर चले गए थे। शुक्रवार की अहले सुबह करीब साढ़े तीन बजे फैक्ट्री के पिछले हिस्से से आग की तेज लपटें देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया और इसकी सूचना उन्हें दी। लोगों ने ही आलमगंज थाना व फायरब्रिगेड को इसकी सूचना भेजी। अन्य स्थानों से भी पहुंची यूनिटमौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग की भयावहता देख अन्य दूसरे यूनिटों को भी इसकी सूचना देकर दमकल की गाड़ियां मांगी। घटना की सूचना मिलते ही पटना सिटी फायर ब्रिगेड से तीन, कंकड़बाग व पटना ब्रिगेड से दो-दो एवं दानापुर से एक यूनिट पहुंचकर किसी तरह आग पर काबू पाया। मगर तब तक फैक्ट्री का सारा सामान जलकर राख हो चुका था।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे फैक्ट्री मालिक अरुण राठी ने बताया कि आग कैसे लगी। यह जानकारी नहीं है। मगर आग इतनी भयावह थी कि सब कुछ जलकर राख हो गया। उन्होंने बताया कि आग लगने की घटना से आधा दर्जन से अधिक छोटी-बड़ी मशीन, कच्चा व तैयार माल, आलमीरा, फर्नीचर समेत कई सामान जलकर राख हो गए। जिसकी कीमत का आकलन करना फिलहाल संभव नहीं है। शॉट सर्किट हो सकता है कारणदमकल कर्मियों का कहना है कि आग लगने की प्रथम दृष्टया तो शॉट सर्किट ही लग रही है। अन्य पहलूओं की भी छानबीन की जा रही है। वहीं आलमगंज थानाध्यक्ष ने भी कहा कि जांच के बाद ही वस्तुस्थिति का पता चल पाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें